India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 10, 2017 01:46 pm IST, Updated : Feb 10, 2017 01:46 pm IST
स्मॉग यह हमारी खूबसूरती के लिए भी अभिशाप की तरह है और थोड़ी सी भी लापरवाही से इसका हमारी त्वचा पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। क्या है वह प्रभाव और इससे कैसे बचें। जानिए
aloevera
त्वचा पर एलोवेरा जेल का प्रयोग भी इसे स्मॉग के हानिकारक प्रभावों से बचाता है।
समय-समय पर अपने स्किन टाइप के अनुसार फेशियल भी कराते रहें। इससे न सिर्फ त्वचा पर जमी गंदगी साफ होती है, बल्कि प्रदूषण और स्मॉग की वजह से त्वचा पर आए ब्लॉक हेड्स से मुक्ति दिलाकर उसके ग्लो को बढ़ाता है।
उपचार
माइक्रोडर्मब्रेशन ट्रीटमेंट आजकल काफी प्रचलित है। यह त्वचा ऊपरी परत इसमें उन्नत तकनीक द्वारा त्वचा की ऊपरी परत जो प्रदूषण और स्मॉग की वजह से प्रभावित हुए है उसे पॉलिश करने का काम करती है।
केमिकल पिल्स भी एक ऐसी तकनीक है जो त्वचा को स्मॉग के प्रभाव से मुक्त करती है और उसे कोमल तो बनाती ही है। साथ ही झांइयों को भी दूर करती है। यह बेहद किफायती और असरदार ट्रीटमेंट है, लेकिन किसी भी ट्रीटमेंट को कराने के लिए हमेशा किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से ही संपर्क करें।