साल 2019 में फैशन का एक अलग ही आयाम देखने को मिला। पूरे साल नई-नई डिजाइन्स के साथ-साथ पुराने जमाने की कई डिजाइन्स एक बार फिर फैशन में आ गई है। ऐसे में अगर साड़ियों की बात हो रही है तो सबसे ज्यादा क्रेज शिमरी साड़ियों का रहा है। जिसमें अधिकतर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आ चुकी हैं।
साल 2019 में सबसे ज्यादा शिमरी सीक्वेंड साड़ियों का क्रेज रहा है। जो फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से एक है। इन साड़ियों की सेलिब्रिटीज इस कदर दिवानी हुई कि किसी न किसी इवेंट, पार्टी में पहनकर नजर ही आ जाती थी।
शिमरी साड़ी को करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जैकलीन फर्नाडी़ज, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर से लेकर जाह्नवी कपूर, नताशा पूनावाला जैसी फेमम फैशन आइकन ने पहना। हर एक सेलिब्रिटी अपने हिसाब से इस साड़ी को कैरा करते हुए नजर आया। देखें साल 2019 में कौन सी अभिनेत्री किस तरह इन साड़ियों में दिखीं सबसे हॉट।
करीना कपूर
करीना कपूर अपनी लुक्स के कारण सालभर छाई रही हैं। वह ट्रेडिशनल ने लेकर वेस्टर्न लुक में कहर बरपाती हुई नजर आ चुकी हैं। करीना ने रोज़ पिंक साड़ी पहनी। जिसके साथ उन्होंने मटैलिक-पीच डीप नेक बैकलेस ब्रालेट के साथ स्टाइल किया था। इस लुक के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ डायमंड चोकर पहना। इस लुक में करीना काफी खूबसूरत लग रही थी।
'दबंग-3' के प्रमोशन के दौरान स्टनिंग अवतार में नज़र आईं सोनाक्षी सिन्हा