एलोवेरा और ग्लिसरीन के फायदे: कुछ लोगों की स्किन सेंसिटिव होती हैं। यानी कि इन लोगों की स्किन पर किसी भी चीज का तेजी से असर होता है। इसके अलावा ऐसी स्किन वाले लोगों को दूसरों की तुलना त्वचा की कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में एलोवेरा और ग्लिसरीन (aloe vera and glycerin), दोनों का कॉम्बिनेशन आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है। ये दोनों मिल कर आपकी स्किन की कई समस्याओं को कम करने के साथ इसे अंदर से नरिश करने में भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भी स्किन के लिए इन दोनों के कई फायदे हैं, जानते हैं विस्तार से।
स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल करें एलोवेरा और ग्लिसरीन-How to use aloe vera and glycerin for sensitive skin
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर मलें। 15-20 मिनट बाद धो लें। इसके अलावा आप इन दोनों ही चीजों से एक फेस सीरम भी तैयार कर सकते हैं जो कि स्किन को अंदर से नरिश करने में मदद करेगा।
सेंसिटिव स्किन के लिए एलोवेरा और ग्लिसरीन के फायदे-Aloe vera and glycerin for sensitive skin in hindi
1. स्किन का बचाव करता है
एलोवेरा और ग्लिसरीन, दोनों को एक साथ मिला कर लगाने से आप अपनी स्किन का बचाव कर सकते हैं। ये दोनों ही कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं जो कि स्किन को अंदर से नरिश करने का काम करते हैं। साथ ही ये दोनों एक प्रोटेक्टिव फिल्म तैयार करते हैं जिससे स्किन का बचाव होता है।
Image Source : freepik Aloe vera and glycerin for sensitive skin
2. क्षतिग्रस्त त्वचा को हील करते हैं
एलोवेरा और ग्लिसरीन का मॉइस्चराइजिंग गुण क्षतिग्रस्त त्वचा की हीलिंग में काम करती है। एलोवेरा का नियमित रूप से त्वचा पर इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम, चिकनी और चमकदार बनती है। तो, ग्लिसरीन त्वचा में हाइड्रेशन बहाल करता है।
साथ ही ये दोनों स्किन को रेडनसे से बचाते हैं और स्किन में सूजन को कम करते हैं। इसे लगाने से आपको एक्ने और ड्राई स्किन की भी समस्या नहीं होगी। तो, अगर आपने इन दोनों का अब तक इस्तेमाल नहीं किया है तो एक बार जरूर आजमाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News