झाड़ू जैसे बालों को सिल्की कैसे बनाएं? ये सवाल अक्सर उन लोगों का होता है जो कि रूखे और बेजान बालों से परेशान होते हैं। दरअसल, ये सीधे हाइड्रेशन और बालों में मॉइश्चराइजेशन की कमी की वजह से हो सकता है। ऐसे में इन ड्राई बालों के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि इन दोनों ही कमियों को दूर करके, बालों को सिल्की बनाने में मदद कर सकता है। ऐसी ही एक चीज है एलोवेरा (aloe vera for hair)
झाड़ू जैसे बालों को सिल्की बनाने के लिए लगाएं एलोवेरा-Aloe vera for silky hair in hindi
झाड़ू जैसे बालों को सिल्की बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, एलोवेरा में कई प्रकार के गुण होते हैं। जैसे कि इसका सबसे पहला गुण ये है कि ये नमी युक्त है और इसका जेल बालों को हाइड्रेशन देने का काम कर सकता है। इसके अलावा एलोवेरा में एंजाइम होते हैं जो फैट को तोड़ते हैं और इसे बालों को मॉइस्चराइज करता है।
बालों को सिल्की बनाने के लिए ऐसे लगाएं एलोवेरा-Aloe vera hair mask for dry and frizzy hair
बालों को सिल्की बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल को सीधे अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इसे अपने हाथों से अपने स्कैल्प, बालों और सिरों पर लगाएं। नमी को सील करने में मदद करने के लिए, अरंडी के तेल की कुछ बूंदों को एलोवेरा में मिला कर स्कैल्प और बालों की मालिश करें। लगभग 30 मिनट के लिए एलोवेरा को लगा रहने दें और फिर धो लें।
Image Source : freepikhow_to_use_aloevera
बालों के लिए एलोवेरा के फायदे-Aloe vera benefits for hair in hindi
बालों के लिए एलोवेरा के फायदे कई हैं। दरअसल, ये बालों को मजबूत करता है। एलोवेरा में कई सक्रिय तत्व और खनिज होते हैं जो आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें फैटी एसिड और अमीनो एसिड होते हैं और यह विटामिन ए, बी12, सी और ई से भरपूर होता है। ये तमाम चीजें बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ इसे हेल्दी रखने में भी मददगार है।
इतना ही नहीं, ये बालों के रोम को भी बढ़ावा देता है और इसे हेल्दी बनाने में मदद करता है। साथ ही ये स्कैल्प इंफेक्शन को बढ़ाने में मददगार है और बालों में जान लाता है, जिससे बालों में चमक आती है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News