1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गोभी जैसी दिखने वाली ये सब्जी डायबिटीज में है असरदार, जानें शुगर में इसे उबाल कर खाने फायदे

गोभी जैसी दिखने वाली ये सब्जी डायबिटीज में है असरदार, जानें शुगर में इसे उबाल कर खाने फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 02, 2023 12:20 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 12:20 pm IST

boiled broccoli benefits: डायबिटीज में कुछ सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है और उन्हीं में से एक है ये। आइए, जानते हैं इसे खाने के फायदे।

boiled_broccoli- India TV Hindi
boiled_broccoli Image Source : FREEPIK

Broccoli for diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर बैलेंस करना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम लोगों को ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स के बारे में सोचना चाहिए, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी माना जाता है। साथ ही कुछ हाई फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन भी शुगर स्पाइक को रोकने में मददगार है। ऐसी ही एक सब्जी है ब्रोकली। जी हां, ब्रोकली का सेवन शुगर को मैनेज करने में मदद कर सकता है। कैसे, जानते हैं।

डायबिटीज में उबाल कर खाएं ब्रोकली-boiled broccoli benefits in diabetes

डायबिटीज में ब्रोकली उबालकर खाना, डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। दरअसल, ब्रोकली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 15 है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे परफेक्ट बनाता है। इसके अलावा इसकी एक खास बात ये है कि ये हाई फाइबर से भरपूर है, जो कि ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये डायबिटीज में पेट की समस्याओं को होने से रोकता है और बॉवेल मूवमेंट को सही रखता है। 

broccoli_benefits
Image Source : FREEPIKbroccoli_benefits

डायबिटीज में ब्रोकली खाने के फायदे-broccoli benefits in diabetes

1. पेनक्रियाज के काम काज को तेज करता है

डायबिटीज में ब्रोकली का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये असल में पेनक्रियाज के काम काज को तेज करता है, इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और इस तरह ये शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है।

April Fool's Day 2023: अप्रैल फूल बनाने से पहले जान लें इसका इतिहास, पहली बार किसने किसको बनाया था 'मूर्ख'

2. दिल की बीमारियों से बचाता है

डायबिटीज के मरीजों में हाई बीपी और दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में सल्फर से भरपूर होने के कारण, ब्रोकली जैसे ब्रैसिका आंतों के स्वास्थ्य दिल के काम काज को भी सही रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में, ग्लूटाथियोन पूरे शरीर में  कोशिकाओं की क्षति को रोकता है और दिल की बीमारियों से बचाव में मदद करता है। 

Iftar Recipe: इफ्तार में बनाए मूंगफली की ये स्पेशल चटनी, पकौड़ों का मजा हो जाएगा दोगुना

तो, अगर आपको डायबिटीज है तो ब्रोकली को उबाल लें,इसमें ऊपर से थोड़ा नमक मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। आप अगर रात के खाने में इसे शामिल करें तो सेहत के लिए ये ज्यादा फायदेमंद होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल