बालों को काला करने के लिए लोग क्या नहीं करते। तरह-तरह की चीजों को बालों पर लगाते हैं और कई प्रकार की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन, आयुर्वेद की मानें तो कुछ बातों का ख्याल करके आप अपने बालों की रंगत बनाए रख सकते हैं। दरअसल, आयुर्वेद की मानें तो नाभि से पूरे शरीर का तंत्र जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में जिस भी चीज को आप नाभि में लगाते हैं ये गट हेल्थ के जरिए शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। तो, आइए जानते हैं नाभि में ऐसा क्या लगाएं जिससे हमारे बाल काले रहें।
नाभि में क्या लगाने से बाल काले होते हैं?
नाभि में बादाम का तेल (almond oil on the navel) लगाना आपके बालों को काला कर सकता है। दरअसल, ये तेल ओमेगा-3 फैट और विटामिन ई से भरपूर है। इन दोनों की कमी से आपके बालों में कोलेजन की कमी होती है जिससे बालों की रंगत खराब होने लगती है। इस कमी से बचने के लिए आपको नाभि में सोते समय बादाम का तेल लगाना चाहिए। साथ ही इसके कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में।
नाभि में बादाम का तेल लगाने के फायेद- benefits of applying almond oil on the navel
नाभि में बादाम का तेल (nabhi me almond oil ke fayde) लगाने के कई फायदे हैं। पहले तो ये हाइड्रेशन को बहाल करता है और फिर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये तेल कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाकर आपके बालों की रंगत को सुधारता है और आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। साथ ही जिन लोगों के बाल नहीं बढ़ते और पतले व बेजान होते हैं उनके लिए भी नाभि में इस तेल को लगाना फायदेमंद हो सकता है।
Image Source : social almond oil on the navel for hair
तो, अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों की सेहत अच्छी रहे तो आपको अपनी नाभि में इस तेल को लगाना चाहिए। तो रात में सोने जाएं तोइस तेल को गर्म कर लें और इसे अपनी नाभि में लगाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News