A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य बालों का टूटना और सफेद होना हो जाएगा कम, सरसों के तेल में मिलाकर घर में बनाएं ये जादुई तेल

बालों का टूटना और सफेद होना हो जाएगा कम, सरसों के तेल में मिलाकर घर में बनाएं ये जादुई तेल

Best Homemade Hair Oil For Hair Fall Control: बालों को टूटने और सफेद होने से बचाना है तो साधारण तेल नहीं बल्कि घर में बना ये खास तेल इस्तेमाल करें। सरसों के तेल में कलौंजी, प्याज, मेथी और करी पत्ता डालकर ये तेल तैयार कर लें।

बालों का टूटना कैसे रोकें- India TV Hindi Image Source : FREEPIK बालों का टूटना कैसे रोकें

बालों के झड़ने से आजकल हर कोई परेशान हैं। दादी नानी इसका बड़ा कारण केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स को और बालों में तेल न लगाने को मानती हैं। शैंपू करते वक्त और बालों को कंघी करते वक्त बाल टूटते हैं। बालों को सिल्की बनाने के लिए लोगों ने तेल लगाना भी छोड़ दिया है। जबकि पहले के जमाने में लोग बालों में तेल से मसाज करना फायदेमंद मानते थे। इससे स्कैल्प का सर्कुलेशन बेहतर होता है और बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। बालों में अच्छा ब्लड सर्कुलेशन होने से हेयर फॉल की समस्या कम होती है। ऐसे में आप खास तेल का इस्तेमाल कर बालों के टूटने और बालों से समय से पहले सफेद होने की समस्या को दूर कर सकते हैं।

बालों के लिए घर में बनाएं तेल

बालों के लिए घर में प्याज, मेथी, कलौंजी, करी पत्ता डालकर स्पेशल तेल तैयार कर सकते हैं। इन चीजों को आप सरसों के तेल या नारियल के तेल में मिलाकर इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा। तेल को बनाने के लिए आपको एक लोहे की कड़ाही लेनी है। कड़ाही में करीब 1 लीटर सरसों का तेल या नारियल का तेल डाल दें। इस तेल को गर्म करें और फिर करी पत्ता, मेथी दाना, कलौंजी और प्याज डालकर तेल को आधा होने और सारी चीजों को अच्छी तरह भुनने तक पकाएं। 

बालों की मालिश करने से जड़ें होंगी मजबूत

तैयार किया गया तेल जब ठंडा हो जाए तो इसे किसी कांच की बोतल में भरकर रख लें। इस तेल से रात में बालों की अच्छी तरह मालिश करें। लगातार कुछ दिनों तक इस तेल से बालों की मालिश करने से बालों का टूटना और सफेद होना कम हो जाएगा। कुछ ही महीनों में हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

 

Latest Lifestyle News