नवरात्रि के चौथे दिन गहरे नीले रंग का कपड़ा पहना जाता है. अगर आप भी इस दिन खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ब्लू साड़ी पहन सकती हैं। नीली साड़ी में आपका लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आएगा। इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कृति सेनन से लेकर काजोल तक के स्टाइलिश साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं ब्लू साड़ी के कुछ शानदार डिजाइन और स्टाइलिंग टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप नवरात्रि के चौथे दिन अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
इन साड़ी लुक्स को आज़माए
-
सुहाना खान: अगर आप एकदम प्लेन और हल्की साड़ी की तलाश में हैं तो सुहाना खान की तरह कुछ इस तरह की साड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसके बॉर्डर पर बारीक सीक्विन, बीड्स और सिग्नेचर मिरर-वर्क की डिटेलिंग की गई है। इसके साथ एक मैचिंग स्लीवलेस सीक्विन वाला ब्लाउज पहना गया है, जो इस लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस बनाता है
Latest Lifestyle News