बारिश के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। उमस के कारण चेहरे पर दाने और मुहांसों की समस्या भी बढ़ जाती है। धूल, मिट्टी और पसीना चेहरे की रंगत पर असर डालते हैं, जिसके कारण स्किन बेजान नजर आने लगती है। यूं तो बाजार में कई फेस मास्क और पैक मिलते हैं जिनका चेहरे पर इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इनका असर कुछ खास नहीं होता। यहां हम आपको घर में आसानी से बन जाने वाले फेस पैक बता रहे हैं जो आपके चेहरे को ठंडक देंगे और निखार भी आएगा।
मानसून के लिए कौन सा फेस पैक बेस्ट है? (Which face pack is best for monsoon)
दही और खीरे का फैस पैक
खीरा इस मौसम में मिल जाता है। खीरे और दही से बना फेस पैक आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा। इस पैक को बनाने के लिए आपको टंगा हुआ दही (hung curd) चाहिए होगा, जिसका पानी निकल चुका हो। 2 चम्मच दही में 1 खीरे को कद्दूकस करके मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। दही खीरे के इस पैक को 15 मिनट के बाद साफ पानी से धो लें।
पुदीना और दही का फेस पैक
पुदीना में दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है और निखार भी आता है। इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच टंगा हुआ दही (hung curd) और पुदीने का पेस्ट 1 चम्मच चाहिए होगा। दोनों को अच्छे से मिक्स करके पैक बनाएं और इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद साफ पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और नीम फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है और नीम इंफेक्शन से बचाता है। इस पैक को बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी का 2 चम्मच पाउडर और एक चम्मच नीम के पत्तों का पेस्ट चाहिए होगा, दोनों को अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के बाद धो लें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
यह भी पढ़ें: हेयर ग्रोथ के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं विटामिन ई कैप्सूल, जल्द दिखेगा असर
स्किन टाइटनिंग के लिए इन 2 तेलों का ऐसे करें इस्तेमाल, ग्लो के साथ त्वचा में आएगी कसावट
बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के 4 हफ्तों में चमकाएं अपने बाल, बस शैंपू से पहले करें Jawed Habib का बताया ये काम
Latest Lifestyle News