1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डॉक्टर ने बताया किन वजहों से तेजी से झड़ते हैं बाल और क्या हैं बचाव के उपाय?

डॉक्टर ने बताया किन वजहों से तेजी से झड़ते हैं बाल और क्या हैं बचाव के उपाय?

अगर आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं तो जानें उसके पीछे कौन सी वजहें ज़िम्मदार हैं और उसे कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

हेयर फॉल रोकने के लिए क्या करें- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH/MAGNIFIC हेयर फॉल रोकने के लिए क्या करें

आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल तेजी से झड़ने लगे हैं। अक्सर लोग इसके पीछे खराब खानपान और जीवनशैली को ज़िम्मेदार मानते हैं लेकिन आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि हेयर फॉल के पीछे सिर्फ यही वजह ज़िम्मेदार नहीं हैं। आयुर्वेद के अनुसार, बाल झड़ने के पीछे पित्त दोष का असंतुलन भी एक बड़ी वजह हो सकती है। जब शरीर में फायर एलिमेंट्स यानी अग्नि तत्व बढ़ता है तो उस वजह से बाल पतले, हेयर फॉल और असमय सफेद होने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं किन वजहों से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और कैसे करें झड़ते बालों से अपना बचाव?

किन वजहों से झड़ने लगते हैं बाल?

हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि बाल झड़ने के पीछे कोई एक कारक ज़िम्मेदार नही है बल्कि इसके पीछे स्ट्रेस, एलोपेसिया, एक्ज़िमा, शरीर में आयरन की कमी, डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे करें बचाव?

  • रोज़मेरी: आयुर्वेद के अनुसार रोज़मेरी का इस्तेमाल बालों के लिए अमृत समान है। रोज़मेरी की पत्तियों को एक लीटर पानी में उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो उसे स्प्रे बॉटल में डालें। उसके साथ एक छोटा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर भी डालें। इसको अपने स्कैल्प पर दिन में चार से पांच बार लगाएं। यह बहुत जल्दी सुख जाता है इसलिए दिन में कई बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ बालों को तेजी से बढ़ाता है। रोजमेरी वॉटर के अलावा रोजमेरी ऑयल भी बालों के लिए लाभकारी है। रोजमेरी ऑयल को आप कैस्टर ऑयल और नारियल के तेल में मिलाकर इस्तेमाल करें।

  • एप्पल साइडर विनेगर: एप्पल साइडर विनेगर का एंटीफंगल गुण डैंड्रफ को कंट्रोल कर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है, बस इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। शैम्पू और कंडीशनर के बाद एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इससे बालों को धोएं। यह बालों में डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन की समस्या को दूर करता है साथ ही यह हेयर लॉस को भी कंट्रोल करने में मददगार हैं। इसके साथ ही वो डाइट को भी बेहतर करने की सलाह देती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

 

Latest Lifestyle News