चुकंदर के फायदे: बालों के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद है। ये एक ऐसी सब्जी है जो कि न सिर्फ बालों की रंगत बढ़ाती है बल्कि, ये स्कैल्प को पोषण देने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मददगार है। चुकंदर में विटामिन सी, ई और कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं। इतना ही नहीं आप चुकंदर को एक नेचुरल हेयर डाई के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, जानते हैं दो कारगर तरीके।
1. नारियल के तेल के साथ लगाएं चुकंदर का रस
चुकंदर के साथ आप नारियल तेल को मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं जो कि इसकी बालों की रंगत सुधारने में मददगार है। साथ ही ये आपके बालों को हाइड्रेट भी कर सकते हैं। तो,
-चुकंदर को पीसकर इसका रस निकाल लें।
-अब इस जूस में 3 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
-इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और एक घंटे तक लगा रहने दें।
-अगर आप गहरा रंग चाहते हैं तो इसे 2 घंटे के लिए छोड़ दें।
-अपने बालों को पानी से धोएं और आप पाएंगे कि आपके बालों की रंगत बेहतर हो गई है।
Image Source : socialbeet juice
2. गाजर और चीनी के साथ चुकंदर का रस
चीनी चुकंदर के रंग को गहरा और लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है। तो
-चुकंदर के रस और गाजर के रस को 2 बड़े चम्मच चीनी के साथ मिलाएं।
-चिकना पेस्ट बनाने के लिए मिश्रण को गर्म करें।
-आसानी से लगाने के लिए इस मिश्रण को थोड़ा पतला करें।
-फिर इसे बालों में लगाएं। इसे 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें और फिर अपने बाल धो लें।
तो, आप अपने बालों की रंगत सुधारने के लिए चुंकदर का इन दो तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों के टैक्सचर को बेहतर बनाता है और फिर बालों को सुंदर बनाने के साथ इसकी ग्रोथ भी बढ़ाता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News