Dry Skin: कई लोगों की स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई होती है। जिसे लेकर वो बहुत ज़्यादा परेशान होते हैं। अगर ड्राई स्किन वाले अपने स्किन को लेकर ज़रा भी लापरवाही बरतें तो उससे उनकी त्वचा फ्लेकी और कटी-फटी दिखने लगती है। यहाँ तक कि कई बार चेहरे पर सफेद निशान भी दिखने लगते हैं। ऐसे में इस समस्या से पीड़ित लोगों को नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। इससे होगा यह कि आपकी त्वचा को रात के समय भरपूर हाइड्रेशन मिलेगा जो उसे दिन में शायद नहीं मिल पाता। वहीं, रात के समय स्किन को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है क्योंकि वह बिना परेशानी के रिपेयर हो सकती है।
रूखी-सूखी शुष्क त्वचा के लिए अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन
Image Source : freepikmakeup remover
मेकअप करें रिमूव
रात के समय स्किन केयर का पहला स्टेप है मेकअप रिमूव करना। आप घर पर हों या बाहर से आई हों, रात को अपने चेहरे से मेकअप निकालना न भूलें। मेकअप रिमूव करने के लिए माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास यह नहीं है तो आप नारियल तेल या एलोवेरा जैल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Image Source : freepikface wash
फेश वॉश करें
मेकअप रिमूव करने के बाद आपको अपनी स्किन को साफ करनी चाहिए। स्किन क्लीन करने के लिए ड्राई स्किन के क्लेंजर या फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर मौजूद किसी भी तरह की गंदगी हट जाएगी।
Image Source : freepikserum
सीरम लगाएं
चेहरे को फेशवॉश से धोने के बाद आपको उस पर सीरम अप्लाई करें।। सीरम लगाने से आपकी ड्राई स्किन शीरे धीरे सॉफ्ट होगी। सीरम स्किन के अंदर समाकर उसे एब्जॉर्ब करता है। जिससे त्वचा धीरे धीरे सॉफ्ट होने लगती है।
Image Source : freepikmoisturizer
स्किन को करें मॉइस्चराइज़
आखिर में आपको चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना है। आपके पास कोई हाइड्रेटिंग नाइट क्रीम हो तो आप उसको भी लगा सकती हैं। इससे त्वचा पर नमी बनी रहती है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि आप जब भी क्लेंजर का इस्तेमाल करें या फिर चेहरे को स्क्रब करें तो मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
ये भी पढ़ें -
Latest Lifestyle News