1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Curd Face Pack: चेहरे पर यूं इस्तेमाल करें दही से बने ये 5 फेस पैक, निखर जाएगी आपकी त्वचा

Curd Face Pack: चेहरे पर यूं इस्तेमाल करें दही से बने ये 5 फेस पैक, निखर जाएगी आपकी त्वचा

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Sep 16, 2022 11:07 pm IST,  Updated : Sep 16, 2022 11:07 pm IST

Curd Face Pack: अगर आपकी त्वचा की चमक खो गई है तो दही से बने इन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है। आइए जानते हैं।

Beauty Tips- India TV Hindi
Beauty Tips Image Source : FREEPIK

Curd Face Pack:  यूं तो दही सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम मौजूद होता है, जोकि वजन कंट्रोल करने, दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने, ब्लड प्रेशर को कम करने आदि में मदद करता है। लेकिन इन सब के अलावा दही त्वचा के लिए बेहद लाभदायक है। दरअसल, इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ मुंहासे, झुर्रियां, दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। साथ ही इसके फेस मास्क के इस्तेमाल से त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है। ऐसे में आप अपने त्वचा पर दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही कुछ चीजों को मिलाकर दही का फेस पैक तैयार कर सकते हैं।  आइए जानते हैं। 

दही-शहद फेस पैक

दही-शहद फेस पैक
Image Source : FREEPIKदही-शहद फेस पैक

दही और शहद का फेस पैक इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद इसे 15 से 20 मिनट तक के लिए त्वचा पर ऐसे ही लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें। 

दही-हल्दी का फेस पैक

दही-हल्दी का फेस पैक
Image Source : FREEPIKदही-हल्दी का फेस पैक

दही-हल्दी का फेस पैक
Image Source : FREEPIKदही-हल्दी का फेस पैक

दही और हल्दी का फेस पैक को लगाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं। उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन के आस पास लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। फिर इसे 15 से 20 मिनट के तक लिए ऐसे ही छोड़ दें। ये आपके त्वचा को ग्लोइंग बनाने मदद करेगा। 

पपीता- दही का फेस पैक

पपीता- दही का फेस पैक
Image Source : FREEPIKपपीता- दही का फेस पैक

इसके लिए सबसे पहले पपीते को छिलकर अच्छे से मैश कर लें। उसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें। फिर 15-20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो या तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

नींबू का रस, गुलाब जल और दही

नींबू का रस, गुलाब जल और दही
Image Source : FREEPIKनींबू का रस, गुलाब जल और दही

इसके लिए पहले एक चम्मच दही में एक चम्मच नींबू का रस और गुलाब जल मिला दें। उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। फिर 15-20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। उसके बाद साफ पानी से धो लें।  

सादा दही

सादा दही
Image Source : FREEPIKसादा दही

इसके लिए एक बाउल में 1 से 2 चम्मच दही लेकर इसे अच्छी तरह फेंट लें। उसके बाद इसे पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। फिर इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। 

Declaimer: अगर आपको किसी भी तरह की स्किन एलर्जी है या फिर स्किन सेंसिटिव है तो इस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

ये भी पढ़ें - 

Beauty tips: पुराने से पुराना निशान होगा छूमंतर, बस ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे और देखें गजब का असर

Eye color indicate:आंखों के रंगों से जानें कैसा है व्यक्ति का व्यवहार, जानें क्या कहती हैं आपकी आखें

Anti Aging Tips: असली उम्र से 10 साल छोटा दिखना चाहती हैं? ये आसान घरेलू नुस्खे बनाएंगे त्वचा को जवान

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल