आजकल की खराब लाइफ स्टाइल और खानपान की वजह से समय से पहले ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। ऐसे में अपने सफेद बालों को छिपाने के अक्सर लोग डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह आपके बालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं। डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि आप अपने बालों को प्राकृतिक तरीके से काला कैसे करें?
बालों को काला करने के लिए इन टिप्स को आज़माए:
-
नारियल और तिल का तेल: बराबर मात्रा में नारियल और तिल का तेल लें और लोहे की कढ़ाई में डालें। अब इसमें एक मुट्ठी करी पत्ता डालें और मीडियम आंच पर तेल को पकाएं। इन्हें तब तक पकाना है जब तक करी पत्ता एकदम काली न पड़ जाए। अब इसे एक कांच के डिब्बे में रख दें। इस तेल से अपने सिर के स्कैल्प की आराम से मालिश करें। इस हफ्ते में दो बार मालिश करें। यह ट्रीटमेंट आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और असमय सफेद होने रोकने में मदद करता है।
-
नारियल तेल, करी पत्ता और मेथी दाना: एक से डेढ़ कप नारियल तेल, डेढ़ कप ताजा तोड़े हुए करी पत्ता, चार चम्मच मेथी दाना, पांच चम्मच आंवला पाउडर लें। एक लोहे की कड़ाही ेंमें नारियल तेल डालें और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें करी पत्ता, मेथी दाना डालें। इन्हें तब तक पकाएं जब तक करी पत्ता काला न हो जाए। जब वह काला होने लगे तब उसमें आंवला पाउडर डालें और पकाएं। जब यह पक जाए तब इसे छानकर एक बोतल में रखें। हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल करें। दो महीने तक लगातार इस्तेमाल करने से बाल नेचुरली काले हो सकते हैं।
- आंवला और ब्राह्मी: आंवला और ब्राह्मी दोनों ही बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें मिलाकर किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। सुबह बराबर मात्रा में इस मिश्रण को पानी में मिलाकर सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बालों को मजबूती मिल सकती है और उनकी ओवरऑल हेल्थ बेहतर बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News