1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अलसी के बीज से मिलेंगे रेशम से मुलायम और जड़ों से मजबूत बाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

अलसी के बीज से मिलेंगे रेशम से मुलायम और जड़ों से मजबूत बाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

किचन में पाया जाने वाला अलसी का बीज आपके बालों के लिए संजीवनी बूटी साबित हो सकता है। अलसी के बीजों से आप घर पर ही हेयर स्पा कर अपने बालों की बेहतर देखभाल कर सकते हैं।

अलसी हेयर मास्क- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अलसी हेयर मास्क

सर्दियों में ज़्यादातर लोगों के बाल ड्राई और डैमेज होने लगते हैं।  ऐसे में रूखे बालों से छुटकारा पाने और उसकी केयर केयर के लिए लोग पार्लर जाकर महंगे से महंगा ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाहर जाकर हज़ारों खर्च करने की बजाय आप अलसी के बीज से अपने बालों को नेचुरल चमक दे सकते हैं। अगर आपके बाल रूखे, और बेजान हो गए हैं तो चलिए हम जानते हैं इसे प्रकृतिक रूप से चमकदार कैसे बनाएं?

बालों को चमक देने में अलसी है क्यों फायदेमंद?

अलसी बालों में चमक लाने के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को गहराई से नमी और पोषण देते हैं। यह रूखेपन को कम करती है, बालों को मुलायम बनाती है जिससे वे स्वस्थ और चमकदार दिखते हैं। 

कैसे बनाएं अलसी का जेल?
सबसे पहले गैस ऑन करें। अब गैस पर एक बर्तन रखें और उसमे 2 कप पानी डालें। अब इस पानी में 2 चम्मच अलसी का बीज और दो चम्मच भिगोए हुए चावल डालें। चावल में मौजूद स्टार्च, बालों को मजबूती और नमी देते हैं। यह बालों की क्यूटिकल्स को बंद करके उन्हें मुलायम बनाता है, रूखेपन और उलझने को कम करता है, और जड़ों को मजबूत बनाता है। जब पानी में उबाल आने लगे तब गैस बंद करें। अब दूसरे बाउल में अलसी के पानी को छान लें और एक कंटेनर में रख दें।

कैसे लगाएं अलसी का मास्क?

अलसी का जेल लगाने के पहले अपने बालों को शैम्पू से वॉश करें और अच्छी तरह से सूखा लें। जब आपके बाल सूख जाएं तब अलसी का यह मास्क अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं और कम से कम एक घंटे तक सिर पर लेग रहने दें। तय समय के बाद अपने बालों को सादे पानी से धोएं। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News