1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए सोने से पहले जरूर करें ये 5 काम, सुबह उठते ही चेहरे पर दिखेगा नेचुरल निखार

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए सोने से पहले जरूर करें ये 5 काम, सुबह उठते ही चेहरे पर दिखेगा नेचुरल निखार

Glowing Skin Tips In Hindi: रात को बिस्तर पर जाने से पहले अगर आप कुछ शानदार ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती हैं, तो इससे आपकी स्किन को कई फायदे मिल सकते हैं।

रात में चेहरे की देखभाल- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH रात में चेहरे की देखभाल

हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बिना मेकअप के भी साफ, दमकती हुई और हेल्दी नजर आए। लेकिन दिनभर की धूल-मिट्टी, प्रदूषण, तनाव और गलत लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखाई देता है। ऐसे में सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि रात में सोने से पहले अपनाई गई सही आदतें भी त्वचा को खूबसूरत बनाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि सुबह उठते ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिखे और स्किन फ्रेश, मुलायम व हेल्दी लगे, तो सोने से पहले ये 5 आसान काम जरूर करें। ये आदतें त्वचा को रातभर रिपेयर करने में मदद करती हैं और धीरे-धीरे चेहरे की रंगत भी निखारती हैं।

हेल्दी स्किन पाने के लिए सोने से पहले जरूर करें ये काम:

  • मेकअप हटाएं: सोने से पहले अपने चेहरे पर से मेकअप को अच्छी तरह से साफ़ करें। उसके बाद को क्लीन्ज़र या फेस वॉश से अपना चेहरा अच्छी तरह से ठंडे पानी धोएं ताकि चेहरे पर मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी साफ हो जाए। रात को ठंडे पानी से चेहरा धोने पर नींद भी काफी सुकून भरी आती है।

  • सीरम या फेस ऑयल लगाएं: चेहरा धोने के बाद उसे कॉटन के तौलियों से हल्के से पोछें और फिर अपनी स्किन के अनुसार चेहरे पर सीरम या फेस ऑयल लगाएं। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और गहराई से पोषण देता है। 

  • मॉइस्चराइजर लगाएं: सीरम लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना एक ज़रूरी स्किन केयर का हिस्सा है। मॉइस्चराइजर स्किन की नमी को लॉक करता है और एक्टिव तत्वों को त्वचा में समाहित होने में मदद करता है।

  • अंडर आई क्रीम है ज़रूरी: रात को सोने से पहले आंखों के आसपास, अंडर आई क्रीम लगाना ना भूलें। खासकर जो लोग मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर घंटों बिताते हैं। उनके लिए अंडर आई क्रीम लगाना बेहद जरूरी है, नहीं तो उनकी आंखों के नीचे काले घेरे आने लगेंगे। 

  • होठों की केयर: रात को सोने से पहले अपने लिप्स पर लिप बाम लगाना ना भूलें। अपने होठों को हाइड्रेट रखने के लिए आप विटामिन ई, एलोवेरा जेल, बादाम तेल, वैसलीन इत्यादि का इस्तेमाल कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News