1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में कैसा होना चाहिए आपका सनस्क्रीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में कैसा होना चाहिए आपका सनस्क्रीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 23, 2026 07:09 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 07:09 am IST

Best Sunscreen For Summer In Hindi: इस मौसम में सनस्क्रीन स्किन के लिए बेहद ज़रूरी होता है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय किस तरह के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए? चलिए जानते हैं

सनस्क्रीन - India TV Hindi
सनस्क्रीन Image Source : UNSPLASH

गर्मियों का मौसम अपने साथ कई दिक्कते लेकर आता है जिसमें से एक है स्किन की परेशानी। दरअसल, सूरज की तेज़ किरणों के संपर्क में आने से, त्वचा को बेहद नुकसान पहुंचता है। UV किरणों के संपर्क में आने से त्वचा में सूखापन, झुर्रियाँ, इलास्टिन और कोलेजन का टूटना, झाइयाँ और एज स्पॉट्स जैसे कई बदलाव दिखते हैं। इसीलिए, इस मौसम में अपनी स्किन की केयर के लिए सही SPF लेवल वाला सनस्क्रीन का नियमित रूप से इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है। चलिए जानते हैं सनस्क्रीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

सनस्क्रीन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • SPF 30+ या SPF 50: सनस्क्रीन खरीदते समय अक्सर लोग SPF 15 या 20 भी खरीद लेते हैं। लेकिन हम आपको बता दें गर्मियों में यह सनस्क्रीन काम नहीं आता है। भारत की तेज गर्मियों से बचने के लिए SPF 30 या उससे अधिक रेटिंग वाले सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करना चाहिए। SPF 30 से ऊपर के सनस्क्रीन यह 97% से अधिक UV किरणों को ब्लॉक करते हैं

  • बूट्स स्टार रेटिंग: बूट्स स्टार रेटिंग का मतलब है कि आप सनस्क्रीन द्वारा दी जाने वाली यूवीए सुरक्षा को माप सकते हैं। जैसे- PA+ का मतलब है UVA से थोड़ी सुरक्षा, PA++ का मतलब है मीडियम सुरक्षा, और PA+++ का मतलब है UVA किरणों से बहुत अच्छी सुरक्षा।

  • ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सुरक्षा: ब्रॉड स्पेक्ट्रम' या 'फुल स्पेक्ट्रम' सनस्क्रीन का मतलब है कि वह सनस्क्रीन हमारी त्वचा को दोनों तरह की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचा सकता है। यह सबसे ज़रूरी है, जो सूरज की हानिकारक UVA (उम्र बढ़ने) और UVB (सनबर्न) दोनों किरणों से बचाता है। 

  • वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंट: गर्मियों में पसीना बहुत आता है, इसलिए ऐसा सनस्क्रीन चुनें जो पसीने या पानी के संपर्क में आने पर जल्दी न धुलें। इस बात का ध्यान रखें कि सनस्क्रीन बहुत ज़्यादा चिपचिपा या गाढ़ा नहीं होना चाहिए। यानी आप जेल या वॉटर बेस्ड सनस्क्रीन का चुनाव कर सकते हैं।

स्किन टाइप के अनुसार चुनें सनस्क्रीन

  • ऑयली स्किन: अगर आपकी त्वचा ज़्यादा ऑयली है, तो आपको जेल या वॉटर बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह आपकी त्वचा को ठंडक देता है।
  • सामान्य त्वचा: अगर आपकी त्वचा नॉर्मल है, तो लोशन बेस्ड सनस्क्रीन आपकी स्किन टाइप के लिए बेस्ट है, क्योंकि यह आपकी त्वचा को ज़्यादा ऑयली दिखाए बिना उसे हाइड्रेट करने में मदद करता है।

  • ड्राई स्किन:  रूखी त्वचा होने का मतलब है कि आपकी त्वचा में सीबम का स्तर कम है। आपको मॉइस्चराइज़िंग या गाढ़े SPF वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल