1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑयली स्किन से हैं परेशान तो आज़माए ये स्किन केयर रूटीन, गर्मियों में भी त्वचा रहेगी खिली खिली

ऑयली स्किन से हैं परेशान तो आज़माए ये स्किन केयर रूटीन, गर्मियों में भी त्वचा रहेगी खिली खिली

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 21, 2026 01:00 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 01:05 pm IST

How To Control Oily Skin In Summer: गर्मियों में ऑयली स्किन वालों की समस्या बढ़ जाती है। चलिए, जानते हैं इस मौसम में कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल?

ऑयली स्किन के लिए फेस केयर रूटीन- India TV Hindi
ऑयली स्किन के लिए फेस केयर रूटीन Image Source : UNSPLASH

यह मौसम हमारी त्वचा के लिए चुनौती भरा होता है। खासकर जब बात तैलीय त्वचा की हो, तो गर्मी में बाहर निकलते ही चेहरा चिपचिपा और ऑयली महसूस होने लगता है। पसीना, धूल और बढ़ा हुआ ऑयल प्रोडक्शन मिलकर स्किन को और ज्यादा खराब कर सकते हैं। हालांकि, कुछ आसान और सही स्किनकेयर टिप्स अपनाकर आप गर्मियों में भी अपनी त्वचा को फ्रेश और ऑयल-फ्री रख सकते हैं।

गर्मियों में स्किन क्यों होती है ऑयली?

गर्मियों में तापमान और उमस बढ़ने के कारण सिबेसियस ग्लैंड्स (तेल बनाने वाली ग्रंथियाँ) उत्तेजित हो जाती हैं, जिससे वे ज़रूरत से ज़्यादा काम करने लगती हैं और बहुत ज़्यादा सीबम बनाती हैं। इस वजह से त्वचा और भी ज़्यादा ऑयली हो जाती है। इसके अलावा, पसीना, धूप, और शरीर में पानी की कमी भी त्वचा को अधिक तैलीय बना देते हैं।

ऑयली स्किन से हो सकती हैं कौन सी परेशानियां?

ऑयली स्किन के कारण चेहरे पर मुहांसे, रोमछिद्रों का बंद होना, और चिपचिपाहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सीबम के उत्पादन से त्वचा ग्रीसी दिख सकती है और मेकअप जल्दी खराब हो सकता है।

ऑयली स्किन से कैसे बचें?

  • बहुत ज़्यादा चेहरा धोने से बचें: गर्मियों में ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए दिन में दो बार चेहरा धोना है। बार-बार चेहरा धोने से स्किन के प्राकृतिक तेल खत्म हो जाते हैं, जिससे त्वचा उन्हें पूरा करने के लिए और अधिक तेल का उत्पादन करने लगती है।

  • जेल-बेस्ड क्लींज़र का इस्तेमाल: गर्मियों में ऑयली स्किन वाले लोग सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल वाला कोई हल्का, जेल-बेस्ड क्लींज़र इस्तेमाल करें। ये तत्व त्वचा को बहुत ज़्यादा ऑयली दिखाए बिना तेल को कंट्रोल में रखते हैं।

  • जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र: ऑयली स्किन वाले लोगों को जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र का चुनाव करना चाहिए। यह त्वचा को भाई महसूस कराए बिना हाइड्रेटेड रखता है। हमेशा हाइलूरोनिक एसिड और नियासिनमाइड वाले मॉइस्चराइज़र चुनें। ये त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और तेल के प्रोडक्शन को भी बैलंस्ड रखते हैं।

  • मैट फ़िनिश सनस्क्रीन: इस मौसम में ऑयली स्किन से बचने के लिए SPF 30 या उससे ज़्यादा वाला मैट, जेल-बेस्ड सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। अगर सनस्क्रीन में जिंक ऑक्साइड या नियासिनमाइड भी हो, जो त्वचा के तैलीयपन को दूर रखने में मदद करता है, तो यह आपके लिए और भी फ़ायदेमंद होगा।

  • ब्लॉटिंग पेपर्स: जब कभी ऐसा महसूस हो कि आपके चेहरे पर बहुत ज़्यादा तेल आ गया है तोब्लॉटिंग पेपर्स आपके काम आ सकते हैं। पेपर को चेहरे पर हल्के से थपथपाएँ, ऐसा करने से पेपर चेहरे के तेल को सोख लेगा और मेकअप भी खराब नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल