नारियल तेल और विटामिन ई दोनों ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन दोनों में अलग-अलग प्रकार के कंपाउंड होते हैं जो चेहरे की कई परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इन दोनों को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करने पर कौन से फायदे मिलते हैं और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए
नारियल तेल में विटामिन ई ऑयल मिलाकर लगाने से कौन से फायदे मिलते हैं?
-
हाइड्रेशन में मददगार: नारियल तेल में विटामिन ई ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को पोषण और नमी मिलती है, जो रूखी त्वचा के लिए एक बेहतरीन उपाय है। यह संयोजन न केवल हाइड्रेशन प्रदान करता है, बल्कि नमी को त्वचा के अंदर लॉक कर देता है।
-
क्लींजर का काम करता है: नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं। तो, नारियल तेल में विटामिन ई मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ा मसाज करें और फिर ठंडा पानी से चेहरा धो लें।
-
बेहतरीन मॉइस्चराइजर: अगर आप एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर की तलाश में हैं, तो यह मिश्रण एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह त्वचा में नमी को लॉक करने के साथ स्किन को अंदर से हेल्दी रखने, रूखापन दूर करने, झुर्रियां कम करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
रात को सोने से पहले नारियल तेल में एक विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल निकालकर उसे अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। अगर आपकी स्किन नॉर्मल से ऑयली है तो इसे हफ्ते में एक या दो बार से ज़्यादा इस्तेमाल न करें ताकि आपके पोर्स बंद न हों।
कब बरतन सावधानी?
नारियल का तेल बहुत ज़्यादा कॉमेडोजेनिक होता है। अगर आपकी स्किन ऑयली या मुंहासे वाली है, तो यह मिक्सचर ब्रेकआउट का कारण बन सकता है। हमेशा थोड़ी मात्रा में किसी छिपी हुई जगह पर लगाएं और जलन या एलर्जिक रिएक्शन की जांच के लिए 24 घंटे इंतज़ार करें, फिर इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।