हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और स्ट्रेस का असर हमारे चेहरे की चमक को छीन लेता है। ऐसे में स्किन केयर के लिए लोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स थोड़े समय के लिए तो निखार दे सकते हैं, लेकिन लंबे समय में ये त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के नेचुरली बेदाग और निखरी त्वचा पाना चाहते हैं, तो घर पर ये फेस पैक बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं। ये स्किन को हाइड्रेट करता है, पिंपल की समस्या से छुटकारा दिलाता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे सीधे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर दें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
शहद फेस मास्क
शहद स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। ये चेहरे की डार्कनेस को हटाता है और ब्राइटनेस बढ़ाता है। इसके लिए एक चम्मच शहद को चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
दूध और हल्दी पैक
दूध और हल्दी पैक चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये टैनिंग की समस्या को दूर करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसके लिए 2 चम्मच दूध लें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।
खीरे का रस
खीरा स्किन को ठंडक पहुंचाता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। इसके लिए खीरे को पीसकर उसकर रस निकाल लें। इसके बाद कॉटन पैड की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें।
चावल का पानी
चावल का पानी स्किन के लिए नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। इसके लिए चावल धोने के बाद उसका पानी अलग कर लें। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।
Latest Lifestyle News