बेजान, डल और एक्ने वाले स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद स्किन पर न निखार आता है और न ही पिंपल्स जाते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? नोएडा स्थित स्किनफिनिटी डर्मा की फाउंडर, डर्मेटोलॉजिस्ट और फेशियल लॉन्जिविटी और स्किन इंटीग्रिटी स्पेशलिस्ट डॉ. इप्शिता जौहरी, कहती हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि दिक्कत आपके प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि आपकी आदतों में हो। चलिए जानते हैं कौन सी गलतियाँ स्किन को डल और बेजान करती हैं?
इन आदतों की वजह से स्किन नहीं होती है साफ
-
गर्म पानी से चेहरा धोना: अपने चेहरे को कभी भी गर्म पानी से न धोएं। चेहरे को गरम पाने से धोने से स्किन का नेचुरल ऑयल निकल जाता है और स्किन बैरियर कमज़ोर हो जाता है।
-
बिना हाथ धोए चेहरे को न छुए: अपनी स्किन को बिना हाथ धोए टच न करें। बिना हाथ धोए चेहरे को टच करने से गंदगी, तेल और बैक्टीरिया सीधे आपकी स्किन पर पहुँचते हैं जो आपकी स्किन को डैमेज करते हैं।
-
एक्ने वाली स्किन को न छुएं: अगर आपकी त्वचा पर पिंपल्स या एक्ने है तब तो अपनी स्किन को बिल्कुल भी टच न करें। बार-बार पिंपल्स को छेडने या दबाने से सूजन बढ़ती है और मुँहासों के निशान पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
-
हर रात 7-8 घंटे से कम सोना: अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो इस वजह से भी आपकी स्किन डल और बेजान होने लगती है;। नींद पूरी नहीं होने से आँखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन बढ़ती है जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है।
-
सोने से पहले मेकअप न हटाना: कई लोग रात को सोने से पहले अपनी स्किन साफ नहीं करते हैं यह भी स्किन डैमेज होने की एक बड़ी वजह है। स्किन की बची हुई गंदगी पोर्स को बंद कर सकती है और एक्ने का कारण बन सकती है।
-
चेहरे के संपर्क में आने वाली चीज़ों को साफ न करना: गंदे फोन, तकिए के कवर, मेकअप ब्रश और चेहरे के तौलिये में बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है इसलिए इन चीजों को साफ करे।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।