अगर आप करवा चौथ पर अपनी पत्नी को खास महसूस कराना चाहते हैं तो उनके लिए कुछ ऐसा गिफ्ट लें जो उन्हें पसंद आने के साथ एक खूबसूरत याद भी बन जाए। इस करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को सोने की मिनिमल ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। यह न केवल दिखने में खूबसूरत और क्लासी लगता है बल्कि इसे वेस्टर्न और ट्रेडिशनल, दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। तो चलिए यहां देख लीजिए सोने के ब्रेसलेट की कुछ बेहतरीन मिनिमल डिजाइंस
गोल्ड ब्रेसलेट की मिनिमल डिजाइन
Image Source : INSTAGRAM - weis_minimalist / melianaaccessoriesमिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन
बटफ्लाई गोल्ड चेन ब्रेसलेट: अगर आपकी पत्नी को मिनिमल ज्वेलरी पसंद है, तो बटरफ्लाई डिजाइन वाला गोल्ड चेन ब्रेसलेट उनके लिए परफेक्ट गिफ्ट हो सकती है। गोल्ड चेन के साथ छोटे-छोटे बटरफ्लाई इसे क्लासी लुक देते हैं। इसे साड़ी, सूट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहना जा सकता है।
Image Source : INSTAGRAM - oliviajewelryco / kco.newyorkमिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन
हार्ट डिजाइन ब्रेसलेट: अगर आपकी वाइफ को हार्ट शेप जूलरी की डिजाइन पसंद आती है तो आप उनके लिए हार्ट की डिजाइन वाली ब्रेसलेट चुन सकते हैं। ब्रेसलेट का छोटा-सा दिल वाला पेंडेंट आपकी वाइफ के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है।
Image Source : INSTAGRAM - kj_kohinoor_jewellersमिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन
इनफिनिटी ब्रेसलेट: इनफिनिटी का मतलब है हमेशा साथ रहना। अपनी पत्नी को यादगार तोहफा देने के लिए आप इनफिनिटी ब्रेसलेट का चुनाव कर सकते हैं। मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। इसे अकेले पहनने पर भी खूबसूरत लुक मिलता है।
Image Source : INSTAGRAM - ranika_jewellery / prifine_indiaमिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन
गोल्ड ब्रेसलेट में लगा छोटा सा डायमंड: अगर आपकी पत्नी को जूलरी में गोल्ड के साथ डायमंड कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है तो आप कुछ इस तरह के मिनिमल ब्रेसलेट का चुनाव कर सकते हैं। इसका मिनिमल डिजाइन हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ क्लासी लुक भी देता है। करवा चौथ पर इसे साड़ी, सूट या किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।
Image Source : INSTAGRAM - jewelied_byskमिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन
डायमंड ब्रेसलेट: अगर आपकी पत्नी को थोड़ी हेवी ज्वेलरी पसंद है, तो डायमंड से सजा गोल्ड ब्रेसलेट उनके लिए शानदार गिफ्ट हो सकता है। गोल्ड की खूबसूरती और डायमंड की चमक का कॉम्बिनेशन इसे रिच और प्रीमियम लुक देता है। इसके अलाव आप अपनी पत्नी को करवा चौथ पर कुछ इस तरह के मिनिमल रिंग डिजाइन हैं भी गिफ्ट कर सकते हैं जो डेली वियर के लिए परफेक्ट है
Latest Lifestyle News