A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में बाल हो रहे हैं बहुत ज्यादा ऑयली तो इन तरीकों से करें देखभाल, स्कैल्प में नहीं जमेगी गंदगी

गर्मियों में बाल हो रहे हैं बहुत ज्यादा ऑयली तो इन तरीकों से करें देखभाल, स्कैल्प में नहीं जमेगी गंदगी

summer hair care tips: गर्मियों में अगर आपके बाल बहुत जल्दी ऑयली हो रहे हैं तो ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें

बाल - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH बाल

गर्मियों में पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से बाल बहुत जल्दी ऑयली हो जाते हैं, जिससे स्कैल्प में गंदगी जमने लगती है और बाल चिपचिपे नजर आते हैं। ऐसे में सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप स्कैल्प को साफ और ऑयल-फ्री रख सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन सी आदतें बदलनी होगी?

इन तरीकों से करें बालों की देखभाल 

  • बाल ज़्यादा न धोएं: जब आप बहुत ज़्यादा बाल धोते हैं, तो इससे बालों का नेचुरल तेल निकल जाता है। इस वजह से स्कैल्प ड्राई हो जाती है और उसे ठीक करने के लिए ग्रंथियां और ज़्यादा तेल बनाती हैं, जो गर्मियों में ऑइली बालों का कारण बनता है

  • कंडीशनर सिर्फ़ बालों के सिरों पर लगाएँ: यह बात सुनने में तो आम लगती है, लेकिन कई लोग अपने स्कैल्प पर कंडीशनर लगाते हैं और फिर सोचते हैं बाल इतनी ऑयली क्यों हो गया। कंडीशनर आपके बालों की लंबाई और सिरों के लिए बनाया गया है। जब आप इसे अपनी जड़ों पर लगाते हैं, तो यह स्कैल्प पर जमा हो जाता है और चिकनाहट को बढ़ाता है।

  • हाथों को बालों से दूर रखें: इस आदत को सुधारना सुनने में जितना आसान लगता है, असल में उतना है नहीं क्योंकि ज़्यादातर लोग बिना सोचे-समझे ही ऐसा करते रहते हैं। हमारे हाथों और उंगलियों में प्राकृतिक तेल होता है। जब हम बालों को बार-बार छूते हैं, तो यह तेल हाथों से बालों में चला जाता है, जिससे बाल तुरंत चिपचिपे और गंदे दिखने लगते हैं।

  • तकिये का कवर ज़्यादा बार बदलें:  गर्मियों में त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए तकिये का कवर हर 2-3 दिन में बदलना जरूरी है, क्योंकि यह रात भर पसीना, तेल और गंदगी सोखता है। गंदे कवर से मुंहासे, त्वचा में जलन, और एलर्जी हो सकती है, इसलिए नियमित रूप से इसे धोना या बदलना एक स्वस्थ नींद के लिए आवश्यक है।

  • खान पान का ख़ास ध्यान: गर्मियों में खान-पान की आदतें आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। मीठे पेय पदार्थ, सफेद ब्रेड, पैकेटबंद स्नैक्स और तले हुए खाद्य पदार्थ इंसुलिन स्तर को बढ़ाते हैं। बढ़ा हुआ इंसुलिन तेल की ग्रंथियों को अधिक सीबम बनाने के लिए उत्तेजित करता है। यही प्रक्रिया गर्मियों में होने वाले मुंहासों का कारण भी बनती है और यह आपके सिर की त्वचा को भी ठीक उसी तरह प्रभावित करती है। इसलिए अपने खानपान का ख़ास तौर पर ध्यान दें 

Latest Lifestyle News