1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हफ्ते में इतने दिन करें हेयर वॉश, नहीं होंगे गंजेपन का शिकार

हफ्ते में इतने दिन करें हेयर वॉश, नहीं होंगे गंजेपन का शिकार

बालों को धोने की सही फ्रीक्वेंसी पूरी तरह से आपके स्कैल्प के टाइप और जीवनशैली पर निर्भर करती है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि हफ्ते में कितने दिन बाल धोना चाहिए।

हफ्ते में कितने दिन बाल धोना चाहिए?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हफ्ते में कितने दिन बाल धोना चाहिए?

बालों का झड़ना आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। हेयर फॉल से बचने के लिए लोग तरह तरह के शैंपू, कंडीशनर और अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ज्यादा हेयर वॉश करने से बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं। बार बार हेयर वॉश करने से बालों का नेचुरल मॉइश्चर क होने लगता है जिससे बाल झड़ते हैं। ऐसे में आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि हफ्ते में कितनी बार हेयर वॉश करना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि हफ्ते में कितनी बार बाल धोना चाहिए। 

हफ्ते में कितनी बार धोएं बाल 

ऑयली स्कैल्प: अगर आपके बाल एक ही दिन में चिपचिपे हो जाते हैं, तो आपको हफ्ते में 3 से 4 बार या ज़रूरत पड़ने पर एक दिन छोड़कर बाल धोना चाहिए।

नॉर्मल स्कैल्प: अगर आपके बाल न बहुत रूखे हैं न बहुत ऑयली, तो हफ्ते में 2 से 3 बार धोना काफी है।

ड्राई या कर्ली बाल: रूखे और घुंघराले बालों को कम धोने की ज़रूरत होती है क्योंकि स्कैल्प का नेचुरल ऑयल बालों के नीचे तक पहुंचने में समय लेता है। इनके लिए हफ्ते में 1 से 2 बार वॉश पर्याप्त है।

बालों को धोने के कुछ 'जरूरी-टिप्स'

गर्म पानी से बचें: बालों को धोने के लिए हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी बालों को रूखा बना देता है।

सिर्फ स्कैल्प पर शैम्पू: शैम्पू को मुख्य रूप से जड़ों पर लगाएं। नीचे की लंबाई अपने आप साफ हो जाती है।

कंडीशनर का सही इस्तेमाल: कंडीशनर को कभी भी जड़ों में न लगाएं, इसे सिर्फ बालों के बीच से लेकर सिरों तक लगाएं।

ओवर-वॉशिंग से बचें: रोज़ाना बाल धोने से स्कैल्प का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है, जिससे बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं।

इस बात का रखें ध्यान: अगर आपको डैंड्रफ या स्कैल्प में कोई इन्फेक्शन है, तो मेडिकेटेड शैम्पू के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही वॉश करें।

Latest Lifestyle News