1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों पर कब और कैसे लगाना चाहिए एलोवेरा जेल, जानिए सही तरीका क्या है?

बालों पर कब और कैसे लगाना चाहिए एलोवेरा जेल, जानिए सही तरीका क्या है?

How To Use Aloe Vera On Hair: बालों को भरपूर पोषण देने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल लगाने से बाल मुलायम बनते हैं और बालों को मजबूती मिलती है। जानिए आपको बालों पर कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए एलोवेरा जेल, क्या है इस्तेमाल का सही तरीका।

बालों पर एलोवेरा जेल कब और कैसे लगाएं- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बालों पर एलोवेरा जेल कब और कैसे लगाएं

एलोवेरा बालों की देखभाल करने के लिए बेहद असरदार औषधि है। एलोवेरा जेल बालों की जड़ों को हो रहे नुकसान को कम करता है और बालों को मजबूत बनाता है। एलोवेरा जेल में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई होता है, जो हेल्दी सेल्स को बढ़ाकर बालों को चमकदार बनाता है। हालांकि इसके लिए एलोवेरा का सही इस्तेमाल और इसे लगाने का तरीका जानना जरूरी है, जिससे बालों को भरपूर फायदा मिल सके। आइये जानते हैं बालों को धोने से पहले या धोने के बाद, एलोवेरा का इस्तेमाल कब करना चाहिए? 

बालों पर एलोवेरा जेल कब लगाएं

सबसे अच्छा और आसान तरीका है कि आप बालों को शैंपू करने से पहले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। बालों को धोने से आधा घंटे पहले एलोवेरा जेल लगाएं और इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। बेहतरीन नतीजे के लिए आपको हफ्ते में 2-3 बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बालों पर करना चाहिए।

बालों पर कैसे लगाएं एलोवेरा जेल

आप घर में लगे एलोवेरा के पौधे से ताजा जेल निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। पौधे की एक मोटी पत्ता काट लें जिसमें ज्यादा जेल भरा हो। अब पत्ती को धोने से पहले पीले लेटेक्स को पूरी तरह से सूखने दें। अब कांटेदार किनारों को काट लें और छिलका हटाकर जेल निकाल लें। चाकू और चम्मच की मदद से पूरा जेल निकाल लें और इसे फ्रिज में स्टोर कर लें। अब बालों पर इसे सिर से लेकर बालों की जड़ों तक लगाएं। 

एलोवेरा हेयर मास्क 

आप एलोवेरा से हेयरमास्क बनाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल मिला लें। इसे बालों पर लगाए लें। रूसी होने पर 4 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 छोटे चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर इस्तेमाल करें। बालों पर शाइन लाने के लिए 3 चम्मच एलोवेरा जेल को 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। बालों को चमकदार बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में पका केला और शहद मिलाकर लगाएं। बालों को लंबा बनाने के लिए ¼ कप एलोवेरा जेल को 2 चम्मच मेथी पाउडर और 2 बड़े चम्मच अरंडी के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें।

 

Latest Lifestyle News