1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जावेद हबीब ने बताया बालों को शैंपू करने से 5 मिनट पहले करें ये काम, तेजी से कम होने लगेगा बालों का टूटना

जावेद हबीब ने बताया बालों को शैंपू करने से 5 मिनट पहले करें ये काम, तेजी से कम होने लगेगा बालों का टूटना

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 20, 2026 03:05 pm IST,  Updated : May 20, 2026 03:05 pm IST

Hair Tips By Jawed Habib: जावेद हबीब ने बालों की सही देखभाल के लिए खास टिप्स शेयर की हैं। आपको बालों को शैंपू करने से 5 मिनट पहले ये काम करना है। इससे बालों का टूटना तेजी से कम होने लगेगा।

बालों के लिए जावेद हबीब के टिप्स- India TV Hindi
बालों के लिए जावेद हबीब के टिप्स Image Source : INDIA TV

बालों के टूटने और झड़ने से परेशान हैं तो आपको एक बार जावेद हबीब के खास टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। बहुत कम खर्च में बड़े काम के ये टिप्स कोई नए नहीं बल्कि दादी नानी के पुराने नुस्खे हैं। हेयर स्टाइल इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुके जावेद हबीब भी अब वही टिप्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। जावेद हबीब ने बताया कि बालों को शैंपू करने से 5 मिनट पहले सरसों के तेल से मालिश करने से हेयर फॉल की समस्या काफी कम होगी। इससे बाल नेचुरली काले होंगे और घने होने लगेंगे।

दरअसल, आज के दौर में बालों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी, खराब खानपान और सही देखभाल न मिलने की वजह से ऐसा हो रहा है। जावेद का कहना है कि महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाय आप देसी उपाय करें। जिससे बाल शाइनी, घने और मजबूत बनें। आपको इसके लिए सरसों का तेल इस्तेमाल करना चाहिए।

बालों पर कैसे लगाएं सरसों के तेल

इसके लिए आपको रातभर तेल लगाने या घंटों तेल की मालिश करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ नहाने से पहले जिस दिन शैंपू करना है बालों में 10 मिनट के लिए सरसों का तेल लगा लें। इसके बाद किसी शैंपू से बालों को धो लें। अच्छा होगा कि ऑर्गेनिक सरसों तेल का इस्तेमाल करें। जावेद हबीब ने बताया कि बालों में रोजाना सरसों का तेल लगाने से बहुत फायदा होगा। आप रोजाना भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों में कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। 

बालों में सरसों का तेल लगाने के फायदे

बालों को मिलेगा पोषण- भारत में सदियों से सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों में लगाने के लिए किया जाता रहा है। इससे बालों और स्कैल्प को बेहतर पोषण मिलता है। सरसों के तेल में ओमेगा- 3 और ओमेगा- 6 फैटी एसिड होता है। इसके अलावा विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट, सेलेनियम, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों भी पाए जाते हैं। इससे बालों में नमी लॉक रहती है और ड्राइनेस कम होती है।

ब्लड सर्कुलेशन तेज- बालों में तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है। तेल की मालिश करने से बालों के फॉलिकल्स तक ऑक्सीजन अच्छी तरह से जाता है। बालों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत बनते हैं।

ड्राईनेस कम- बालों पर तेल की मालिश करने से बालों में नमी बनी रहती है। इससे बालों का रूखापन कम होता है। बाल नेचुरली मुलायम रहते हैं और बालों को नमी मिलती है।

डैंड्रफ कम- बालों का लगातार मालिश करने से स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है। इससे बालों में रूसी की समस्या कम होती है। सरसों का तेल लगाने से स्कैल्प का फंगल इंफेक्शन दूर होता है। सरसों के तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं जो फंगस या बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल