1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पानी लगाने से भी रेशम से सिल्की होंगे बाल, जान लें इसे बनाने और लगाने का सही तरीका

पानी लगाने से भी रेशम से सिल्की होंगे बाल, जान लें इसे बनाने और लगाने का सही तरीका

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 13, 2026 10:47 am IST,  Updated : May 13, 2026 10:47 am IST

Remedy For Silky Hair: बालों को नॉर्मल पानी से धोना ही काफी नहीं है। जिन लोगों के बाल बहुत फ्रीजी, रूखे और बेजान होते हैं उन्हें इस खास पानी से बालों को धोना चाहिए। कुछ दिनों में ही आपके बाल एकदम रेशम से सिल्की हो जाएंगे।

बालों को सिल्की बनाने के लिए पानी- India TV Hindi
बालों को सिल्की बनाने के लिए पानी Image Source : INDIA TV

अक्सर शैंपू करने के बाद बाल रूखे, बेजान और फ्रीजी हो जाते हैं। धोने के बाद जब बाल सूखते हैं तो बहुत फ्रीजी होने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि बालों को सिर्फ शैंपू नहीं बल्कि सही पोषण की भी जरूरत होती है। आप नॉर्मल पानी की बजाय बालों के लिए फायदेमंद खास पानी और जेल बनाकर रख लें। इस पानी और जेल को आप बालों को धोने से पहले या धोने के बाद इस्तेमाल करेंगे तो कुछ दिनों में ही बाल एकदम सॉफ्ट और सिल्की हो जाएंगे। 

बालों को सिल्की बनाने के उपाय

बालों के लिए खास पानी- इसके लिए आपको 1 लीटर पानी लेना है। किसी स्टील के पैन या कड़ाही में पानी डालें और इसमें 1 मुट्ठी करी पत्ता, 1 बड़ा चम्मच मेथी, 1 बड़ा चम्मच कलौंजी, 1 बड़ा चम्मच पीली सरसों, थोड़े सूखे नारियल के टुकड़े, 3-4 गुड़हल के फूल, 1 चम्मच अलसी के बीज डालकर पका लें। इस पानी को करीब 15-20 मिनट के लिए ढककर पकाएं। 

शैंपू से पहले बालों में करें स्प्रे- अब पानी को ठंडा होने दें और फिर इसे झानकर किसी बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें। जिस दिन आपको शैंपू करना है इस पानी को बालों पर अच्छी तरह लगाएं और रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह बालों में हल्का तेल लगाएं या बिना तेल लगाए ही शैंपू कर लें। आप चाहें तो इसे शैंपू करने के बाद स्प्रे कर सकते हैं।

फ्रीजी, ड्राई बाल होंगे सिल्की- इसे लगाने से कुछ ही दिनों में आपके बाल मुलायम और सिल्की हो जाएंगे। अगर आपको बहुत डैंड्रफ रहती है तो इसके लिए पानी में थोड़ा एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। एलोवेरा जेल से बालों और स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है। कुछ महीनों तक आप इसे फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं। इस पानी से आपके बाल शाइनी और रेशम से सिल्की दिखने लगेंगे। इस पानी में बालों को पोषण देने वाले पोषक तत्व डाले गए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल