A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आंखों के नीचे के काले घेरे हो जाएंगे गायब, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

आंखों के नीचे के काले घेरे हो जाएंगे गायब, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

डार्क सर्कल्स की समस्या इन दिनों आम है। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

How to get rid of dark circles- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK How to get rid of dark circles

आंखों के नीचे काले घेरे का होना इन दिनों आम बात हो चुका है। इससे कॉलेज गोइंग स्टूडेंट से लेकर ऑफिस में घंटों लैपटॉप पर काम करने वाले लोग तक परेशान हैं। आंखों के नीचे काले घेरे होने की सबसे बड़ी वजह है गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल। वहीं थकान, स्ट्रेस की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। डार्क सर्कल्स न केवल चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं बल्कि देखने में भी खराब लगते हैं। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप आंखों के नीचे के काले घेरे को आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं जिसकी मदद से आर डार्क सर्कल्स से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

आंखों के नीचे काले घेरे क्यों होते हैं?

नींद की कमी

पर्याप्त नींद न लेने से स्किन डल पड़ जाती है, जिससे नीचे की नसें अधिक दिखने लगती हैं और काले घेरे उभर आते हैं।

तनाव और थकान

अत्यधिक थकावट या मानसिक तनाव भी डार्क सर्कल्स को बढ़ाता है।

जेनेटिक

कई लोगों में यह समस्या जन्मजात होती है। यदि परिवार में किसी को हैं, तो आपको भी होने की संभावना अधिक होती है।

एलर्जी

एलर्जी, साइनस या नाक में रुकावट से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे आंखों के नीचे सूजन और कालेपन की समस्या हो सकती है।

डार्क सर्कल्स कम करने के आसान घरेलू नुस्खे

खीरा

खीरे के मोटे ठंडे स्लाइस को 10–15 मिनट के लिए आंखों पर रखें, दिन में 1–2 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इसमें मौजूद पानी और हल्के एंटीऑक्सीडेंट सूजन और पिगमेंटेशन कम करने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी या कैमोमाइल टी

ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स फ्रिज में ठंडे करके 10–15 मिनट आंखों पर रखें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और डार्क सर्कल्स कम होते हैं।

आलू

कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस कॉटन से आंखों के नीचे लगाएं और 10–15 मिनट बाद धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद मिलती है। आलू में मौजूद ब्लीचिंग गुण पिगमेंटेशन कम करने में मदद कर सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News