1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर च्यवनप्राश कैसे बनाएं? फटाफट नोट कर लें आसान सी रेसिपी

घर पर च्यवनप्राश कैसे बनाएं? फटाफट नोट कर लें आसान सी रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 26, 2025 08:32 am IST,  Updated : Nov 26, 2025 11:29 am IST

Chyawanprash Recipe in Hindi: च्यवनप्राश सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने का काम करता है। ऐसे में अगर आप घर पर च्यवनप्राश बनाना चाहते हैं तो यहां बताई गई रेसिपी को नोट कर सकते हैं।

घर पर च्यवनप्राश कैसे बनाएं- India TV Hindi
घर पर च्यवनप्राश कैसे बनाएं Image Source : FREEPIK

Chyawanprash Recipe in Hindi: सर्दियों के मौसम में च्यवनप्राश का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर गर्म रहता है और वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। च्यवनप्राश के अनगिनत फायदे की वजह से लोग बाजार से खरीदकर लाते हैं। लेकिन मिलावट के इस दौर में हर चीज मिलावटी बिक रही है। इसलिए च्यवनप्राश में भी मिलावट हो सकता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं घर की रसोई में मौजूद कुछ चीजों से आप घर पर ही झटपट च्यवनप्राश बना सकते हैं। यहां हम च्यवनप्राश की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें सिंपल रेसिपी।

सामग्री (आंवला बेस)

ताज़ा आंवला – 1 किलो

पानी – उबालने के लिए

देसी घी – ½ कप

तिल का तेल – ½ कप

शहद – 1–1.5 कप (ठंडा हो जाने पर मिलाना है)

गुड़ या खांड – 700–800 ग्राम (चीनी भी ले सकते हैं)

मसाला/जड़ी-बूटी मिश्रण (चूर्ण)

अश्वगंधा – 25 ग्राम

विदारीकंद – 25 ग्राम

पिप्पली – 10 ग्राम

दालचीनी – 10 ग्राम

इलायची – 10 ग्राम

नागकेसर – 5 ग्राम

लवंग – 5 ग्राम

तेजपत्र – 2–3

सूखा अदरक (सौंठ) – 10 ग्राम

मुलेठी – 10 ग्राम

तुलसी पाउडर – 10 ग्राम

केसर – थोड़ा

बनाने की विधि

आंवला उबालें और गुदा निकालें

आंवले धोकर प्रेशर कुकर में 2–3 सीटी तक उबालें। ठंडा होने पर बीज निकालकर गूदा अलग कर लें। इसे मिक्सर में हल्का सा पीसें—बहुत महीन नहीं।

आंवले का गूदा भूनें

अब कड़ाही में तिल का तेल + घी गरम करें। इसमें आंवले का गूदा डालकर धीमी आंच पर लगभग 15–20 मिनट भूनें। जब मिश्रण हल्का गाढ़ा और चमकदार हो जाए तो गैस बंद कर दें।

गुड़/खांड की चाशनी

एक अलग बर्तन में गुड़ को थोड़ा पानी डालकर पिघलाएं। एक तार की हल्की चाशनी बनाएं। इसे छानकर आंवले वाले मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

मसाला चूर्ण मिलाएं

सभी मसालों को मिलाकर पाउडर बना लें। आंवले के मिश्रण में धीरे–धीरे डालते हुए लगातार चलाएं। धीमी आंच पर 10–15 मिनट पकाएं।

शहद मिलाएं

गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर इसमें शहद मिलाएं।

स्टोर करें

इसे स्टोर करने के लिए साफ, सूखे कांच के जार में भरें। फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं, रूम टेम्परेचर पर रखें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल