1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घमोरियों से कैसे छुटकारा पाएं? ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम

घमोरियों से कैसे छुटकारा पाएं? ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम

गर्मी के मौसम में घमौरियों का होना एक आम बात है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे क्रीम, पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

घमोरियों से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC घमोरियों से कैसे छुटकारा पाएं?

गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती है जिनमें से एक है घमौरियों का होना। घमौरियां होने का मुख्य कारण पसीने की ग्रंथियों का बंद होना है। ये तब होता है जब गर्मियों या उमस वाले मौसम में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, और वह त्वचा की सतह से बाहर नहीं आ पाता, तो त्वचा के नीचे ही जमा हो जाता है। इससे त्वचा में सूजन आ जाती है और छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं, जिनमें खुजली और जलन होती है। घमौरियों की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे क्रीम, पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर भी घमौरियों से छुटकारा पाया जा सकता है। 

घमोरियों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

एलोवेरा और गुलाब जल
एलोवेरा जेल स्किन के बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, वहीं गुलाबजल फ्रेशनेस का ऐहसास कराता है। ऐसे में आप इस दोनों का मिश्रण तैयार कर शरीर पर लगा सकते हैं। 

खीरा
घमौरियों से छुटकारा दिलाने में खीरा भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और जलन से तुरंत राहत दिलाता है। इसके लिए खीरे को पहले छील लें और फिर पतले पतले स्लाइस में काट लें। इसके बाद इन्हें फ्रिज में ठंडा करें और फिर घमौरियों पर लगाएं। 

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी घमौरियों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके इस्तेमाल से बंद पोर्स खुल जाते हैं और स्किन को फ्रेशनेस का एहसास होता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और फिर इसे स्किन पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ ही देर में फर्क देखने को मिलेगा। 

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह गर्मी और पसीने की वजह से शरीर पर पैदा होने वाले संक्रमण को रोकने का काम करता है। इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा को एक कोटरी पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। जल्द फर्क दिखेगा। 

Latest Lifestyle News