1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय को गूगल पर सर्च करने वाले लाखों लोग हैं। हालांकि, कई बार ये संभव नहीं लगता है लेकिन, कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जो कि आपके काम आ सकते हैं। जी हां, पुराने समय में दादी-नानी के कुछ ऐसे उपाय रहे हैं जो कि रात भर में पिंपल्स के बैक्टीरिया को मार देता है और इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये पिंपल्स में होने वाले सूजन में भी कमी लाता है जिससे एक के बाद एक पिंपल्स न हो। इसके अलावा ये घरेलू उपाय (How to remove pimples overnight at home) आपके काम आ सकते हैं। कैसे, जानते हैं।
पिंपल हटाने का घरेलू उपाय-Tips to get rid of pimples overnight in hindi
1. पिंपल पर लगाएं टी ट्री ऑयल-Tea tree oil for pimples
पिंपल पर टी ट्री ऑयल लगाना आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, ये उस बैक्टीरिया को मार सकता है जिसकी वजह से पिंपल्स होते हैं। इसके अलावा ये पिंपल्स के कारण होने वाले सूजन को कम करने में मददगार है। साथ ही टी ट्री ऑयल की खास बात यह है कि ये दाग-धब्बों को भी हल्का करता है जिससे एक रात के अंदर आप एक्ने से छुटकारा पा सकते हैं।
2. लौंग पीस कर लगा लें-Clove for pimples
लौंग पीस कर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स से आराम मिलता है। दरअसल, लौंग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि पिंपल्स को कम करने में मददगार। साथ ही ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण से भी भरपूर है जो कि पिंपल को कम करने में मददगार है। तो, रात में लौंग को पीस लें और इसमें थोड़ा सा ठंडा तेल मिला कर पिंपल पर लगा लें।
Image Source : freepikcloves_benefits
3. पुदीने का पत्ता पीस कर लगाएं-Mint leaves for pimples
पुदीने का पत्ता सूजन को कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से पिंपल्स काफी हद तक कम होते देखे गए हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि पिंपल की सूजन को कम करता है और इसे कम करने में मदद करता है। इसके लिए पुदीने के पत्ते को पीस लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News