व्हाइटहेड्स एक कॉमन स्किन प्रॉब्लम है, जो चेहरे की चमक को फीका करती है। व्हाइटहेड्स (Whiteheads) असल में मुंहासों का ही एक प्रकार हैं, जिन्हें मेडिकल भाषा में 'क्लोज्ड कॉमेडोन्स' (Closed Comedones) कहा जाता है। ये तब होते हैं जब आपकी त्वचा के रोम छिद्र (pores) बंद हो जाते हैं। ऐसे में व्हाइट हेड्स से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप व्हाइटहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।
व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे - Home remedies to get rid of Whiteheads
टी ट्री ऑयल
इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों और व्हाइटहेड्स को हटाने में मदद करते हैं। इसके लिए रुई की मदद से थोड़ा सा टी ट्री ऑयल सीधे व्हाइटहेड पर लगाएं। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाएं।
शहद
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और यह त्वचा को नमी भी देता है। इसे यूज करने के लिए थोड़ा सा शहद गर्म करें (हल्का गुनगुना) और प्रभावित जगह पर 15 मिनट के लिए लगाएं, फिर धो लें।
बेकिंग सोडा
यह एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है जो त्वचा की गंदगी को साफ करता है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे सिर्फ प्रभावित जगह पर 2-3 मिनट लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में एक बार से ज्यादा न करें क्योंकि यह त्वचा को रूखा बना सकता है।
ओटमील स्क्रब
यह डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसके लिए पिसे हुए ओट्स को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इससे चेहरे पर 4-5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और धो लें।
Latest Lifestyle News