A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस करवा चौथ हाथों में लगाएं नेचुरल मेहंदी, गुड़-चाय पत्ती से ऐसे करें तैयार, कई दिनों तक फीका नहीं पड़ेगा रंग

इस करवा चौथ हाथों में लगाएं नेचुरल मेहंदी, गुड़-चाय पत्ती से ऐसे करें तैयार, कई दिनों तक फीका नहीं पड़ेगा रंग

भारत में 10 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी भी लगवाती हैं। आइए आपको घर पर ही मेहंदी बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताते हैं।

मेहंदी की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मेहंदी की रेसिपी

क्या आप भी करवा चौथ से पहले अपने हाथों में मेहंदी लगवाती हैं या फिर आपको भी मेहंदी लगवाने का शौक है? अगर हां, तो आपको घर पर मेहंदी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। बाजार की मेहंदी 2-4 दिन भी हाथों पर ठीक से टिक नहीं पाती है और छूटने लगती है। आपको बता दें कि घर पर नेचुरल मेहंदी बनाने के लिए आपको गुड़ और चाय पत्ती की जरूरत पड़ेगी।

मेहंदी बनाने का तरीका

सबसे पहले एक पुराना टिन का डिब्बा निकाल लीजिए। एक कटोरे में लगभग 4 स्पून गुड़ का पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में लगभग एक स्पून चाय पत्ती भी एड कर लीजिए। आखिर में आपको इस कटोरे में 2 स्पून चीनी एड करनी है। आपको इन सभी चीजों को मिक्स करके टिन के डिब्बे में रख देना है। इस मिक्सचर के बीच में एक छोटी कटोरी या फिर एक छोटा गिलास पानी रख दीजिए।

गौर करने वाली बात

आपको पानी के गिलास को या फिर कटोरी को किसी भी ढक्कन से या फिर दूसरी कटोरी से ढक देना है। अब इस डिब्बे को भी अच्छी तरह से ढक दीजिए और फिर गैस ऑन करके फ्लेम को कम कर दीजिए। जब गुड़ पिघलने लग जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। टिन के डिब्बे के ठंडे होने के बाद पानी के बर्तन को हटा दीजिए। भाप से गुड़ और चाय पत्ती पककर मेहंदी बन चुकी होगी।

कैसे करें इस्तेमाल?

अब आप इस नेचुरल मेहंदी को अपने हाथों पर लगा सकती हैं। आप इस मेहंदी को लगाने के लिए कॉटन बॉल या फिर ईयरबड का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि घर पर बनाई गई इस मेहंदी में बाजार वाली मेहंदी की तरह किसी भी तरह का केमिकल मौजूद नहीं है। ये नेचुरल मेहंदी आपके हाथों पर कई दिनों तक रची रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News