1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टैन रिमूवल के लिए करें इस फल का इस्तेमाल, जान लें फेस पैक बनाने का बेहद आसान तरीका

टैन रिमूवल के लिए करें इस फल का इस्तेमाल, जान लें फेस पैक बनाने का बेहद आसान तरीका

क्या आप भी टैनिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस फ्रूट पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

टैनिंग से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV टैनिंग से कैसे छुटकारा पाएं?

गर्मी के बढ़ते प्रकोप की वजह से त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। अब आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे-महंगे टैन रिमूवल ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पपीते में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए इस फ्रूट की फेस पैक रेसिपी के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक?

सबसे पहले एक कटोरी में पके हुए पपीते को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ा सा शहद निकाल लीजिए। आखिर में आपको इसी कटोरी में थोड़ा सा दूध एड कर इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आपका केमिकल फ्री फेस पैक बनकर तैयार है।

इस्तेमाल करने का तरीका

आप इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस पैक को अपनी त्वचा पर लगभग 20 मिनट तक लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद फेस वॉश कर लीजिए। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

दूर हो जाएगी टैनिंग

पपीते में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव कर आपकी त्वचा के निखार को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। त्वचा के रूखेपन को दूर कर अपनी त्वचा को सॉफ्ट बनाने के लिए भी आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News