आज के समय में खान पान की खराब आदतें और लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं। अनहेल्दी स्नैकिंग की वजह से छोटे बच्चों के बाल भी सफेद हो रहे हैं। सफेद बालों को काला बनाने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होता है जिसकी वजह से बालों और स्कैल्प को डैमेज कर देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ तेल को लगाने से आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए कौन सा तेल लगा सकते हैं।
1. कलौंजी और नारियल का तेल
कलौंजी के बीजों में बालों को काला करने वाले पिगमेंट को बनाए रखने के गुण होते हैं। इसके लिए नारियल तेल में एक चम्मच कलौंजी डालकर इसे तब तक गर्म करें जब तक कलौंजी काली न हो जाए। फिर इसे ठंडा करके बालों पर लगाएं। यह मेलानिन के उत्पादन को बढ़ाता है।
2. आंवला का तेल
आंवला विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार है, जो बालों को जड़ से काला करने के लिए सबसे पुराना और प्रभावी नुस्खा माना जाता है। इसके लिए लोहे की कड़ाही में नारियल तेल और सूखे आंवले के टुकड़ों को तब तक उबालें जब तक तेल काला न हो जाए। लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करने से तेल में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है जो बालों के लिए टॉनिक का काम करती है।
3. करी पत्ता और तेल
करी पत्ते में विटामिन B कॉम्प्लेक्स होता है, जो बालों के रोम को पोषण देता है। इसके लिए नारियल तेल में मुट्ठी भर करी पत्ता डालकर काला होने तक पकाएं। इसे छानकर हफ्ते में दो बार लगाएं। यह बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है।
4. सरसों का तेल और मेथी
सरसों के तेल तासीर में गर्म होती। इसे लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसके लिए सरसों के तेल में मेथी दाना डालकर हल्का गर्म करें। यह बालों को गहरा रंग देने और उन्हें घना बनाने में मदद करता है।
Latest Lifestyle News