1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. झुर्रियों को कम करने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं, घर पर आसानी से बनाएं एंटी एजिंग फेस पैक

झुर्रियों को कम करने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं, घर पर आसानी से बनाएं एंटी एजिंग फेस पैक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 28, 2026 10:53 am IST,  Updated : Mar 28, 2026 10:53 am IST

What to Apply to Reduce Wrinkles: क्या आप भी चेहरे पर निकली झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं? आज हम आपको एंटी एजिंग गुणों से भरपूर नेचुरल फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे।

एंटी एजिंग फेस पैक?- India TV Hindi
एंटी एजिंग फेस पैक? Image Source : FREEPIK

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। अगर आप लंबे समय तक अपनी त्वचा को जवान बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। इस फेस पैक में मौजूद तत्व स्किन को कसाव देने में कारगर साबित हो सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस फेस पैक को बनाने के लिए नेचुरल चीजों को यूज किया जाएगा। आइए पहले औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक की रेसिपी के बारे में जान लेते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले कुछ मखानों को पीसकर एक पाउडर तैयार कर लीजिए। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दो चम्मच मखाना पाउडर, एक चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरी में इन तीनों चीजों को निकाल लीजिए और फिर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट बना लीजिए। आपका होममेड एंटी एजिंग फेस पैक तैयार है।

अप्लाई करने का तरीका- आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर फेस पैक की तरह अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस पैक को लगाए रखिए। 15 से 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। एक हफ्ते में 1-2 बार इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए वरदान- इस फेस पैक को लगाने से आपकी स्किन को कसाव मिल पाएगा। फाइन लाइन्स को मिटाने के लिए भी इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। अगर आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखना चाहते हैं, तो ये नेचुरल फेस पैक एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। डेड स्किन को हटाकर त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल