1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर बनाएं ये हेयर पैक, मजबूत बन जाएंगे बाल

टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर बनाएं ये हेयर पैक, मजबूत बन जाएंगे बाल

क्या आप भी अपने बालों में मौजूद पोषण की कमी को दूर करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको करी पत्ते को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

हेयर फॉल से छुटकारा दिलाने वाला हेयर पैक- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हेयर फॉल से छुटकारा दिलाने वाला हेयर पैक

क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता आपकी हेयर हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपके बालों पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। आइए हेयर फॉल प्रॉब्लम को दूर करने के लिए करी पत्ते को यूज करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

बनाएं करी पत्ते का पेस्ट

करी पत्ते का पेस्ट बनाने के लिए आपको 10 से 15 करी पत्तों की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले करी पत्तों को धोकर अच्छी तरह से पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब आपको करी पत्ते के पेस्ट में दो स्पून दही को अच्छी तरह से मिला लेना है। आप पोषक तत्वों से भरपूर इस हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

आपको इस हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस केमिकल फ्री हेयर पैक को लगभग आधे घंटे तक लगाए रखें। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है। महज एक ही महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इस हेयर पैक के इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या को कम किया जा सकता है। ये हेयर पैक आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा अपने बालों को नेचुरली काला बनाए रखने के लिए भी इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। अगर आप अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो भी करी पत्ते से बने हेयर पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News