Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को बनाना चाहते हैं काला-घना, तो सरसों के तेल में इन 4 चीजों को मिलाकर लगाएं

बालों को बनाना चाहते हैं काला-घना, तो सरसों के तेल में इन 4 चीजों को मिलाकर लगाएं

क्या आप भी अपनी हेयर हेल्थ को नेचुरली सुधारना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में इस नेचुरल तरीके को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

Written By: Vanshika Saxena
Published : May 31, 2025 06:54 pm IST, Updated : May 31, 2025 06:54 pm IST
बालों के लिए वरदान सरसों का तेल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बालों के लिए वरदान सरसों का तेल

क्या आप भी अपने बालों को काला करने के लिए केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरसों के तेल में कुछ चीजों को मिक्स करके लगाने से आपके बाल नेचुरली काले हो सकते हैं। आपको बता दें कि दादी-नानी के जमाने से इस तरह के केमिकल फ्री तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सरसों के तेल में मिलाएं मेहंदी

सबसे पहले एक कप में मेहंदी पाउडर और पानी को मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब दो स्पून सरसों का तेल एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए। इस पेस्ट को दो से तीन घंटे के लिए अपने बालों पर लगाकर रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस मिक्सचर को एक महीने में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।

प्याज और सरसों का तेल

एक स्पून प्याज के रस में दो स्पून सरसों के तेल को मिक्स कर लीजिए। इस मिक्सचर को अपनी स्कैल्प पर अप्लाई करके लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। आधे घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। इस नेचुरल तरीके को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

करी पत्ता और सरसों का तेल

सबसे पहले दो स्पून सरसों के तेल को गर्म कर लीजिए। अब इसमें मुट्ठी भर करी पत्ता डालें और फिर हल्का भूरा होने तक गर्म होने दें। जब ये मिक्सचर ठंडा हो जाए, तब आप इसे छानकर अपने बालों की जड़ों पर अप्लाई कर सकते हैं। लगभग एक-दो घंटे बाद हेयर वॉश करने से आपको पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।

सरसों के तेल में मिलाएं आंवला

दो स्पून सरसों के तेल में एक स्पून आंवला पाउडर मिक्स कर हल्का गर्म कर लीजिए। अब इस मिक्सचर को अपने बालों की जड़ों में लगाएं और फिर लगभग आधे घंटे के बाद हेयर वॉश कर लीजिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement