करी पत्ते में मौजूद तमाम औषधीय गुण न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप ग्रे हेयर की समस्या को अलविदा कहना चाहते हैं और अपने सफेद बालों को काला करना चाहते हैं, तो आप करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक हफ्ते में एक से दो बार इस घरेलू नुस्खे को यूज किया जा सकता है।
कैसे यूज करें करी पत्ता- सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई में थोड़ा सा नारियल का तेल निकाल लीजिए। इसके बाद कुछ करी पत्तों को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर इन्हें इसी कढ़ाई में डाल दीजिए। आपको करी पत्तों को नारियल के तेल में डालकर तब तक बॉइल करना है, जब तक करी पत्तों का रंग काला न हो जाए। अब गैस बंद कर दीजिए और जब ये मिक्सचर ठंडा हो जाए, तब इसे किसी भी साफ-सूखे कांच के कंटेनर में भरकर रख लीजिए।
अप्लाई करने का तरीका- आपको इस तेल को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मालिश जरूर करें। रात में औषधीय गुणों से भरपूर इस तेल को अप्लाई कर लीजिए और फिर अगली सुबह किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लीजिए। नारियल का तेल हो या फिर करी पत्ते, दोनों ही आपकी हेयर हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं।
सफेद बालों को काला करने में कारगर- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सफेद बालों को काला करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर इस तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप हेयर फॉल प्रॉब्लम को दूर कर अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इस तेल को यूज कर सकते हैं। इस तेल की मदद से रूसी से भी छुटकारा मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News