हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा शीशे की तरह चमके। इसके लिए ज्यादातर महिलाएं और पुरुष पार्लर पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। वहीं कुछ लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चेहरे की सुंदरतो को बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में केमिकल की मात्रा होती है जो स्किन को नुकसान पहुंच सकती है। ऐसे में कुछ नेचुरल तरीके से चेहरे की सुंदरता को आप बढ़ा सकते हैं। मुलैठी एक ऐसी चीज है जिसे सुंदरता निखारने के लिए सदियों से इस्तेमाल किय जा रहा है। आयुर्वेद में मुलैठी का उपयोग सदियों से स्किन केयर के लिए किया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं मुलैठी का किस तरह इस्तेमाल कर आप अपनी सुंदरता को निखार सकते हैं।
मुलैठी का इस्तेमाल कैसे करें?
मुलैठी फेस पैक के जरिए आप स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच मुलैठी पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। आपकी स्किन फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगी।
मुलैठी और शहद
अगर आप चेहरे के डार्क स्पॉट्स से छुटकारा पाना चाहती हैं तो मुलैठी और शहद फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मुलैठी पाउडर में शहद मिलाएं और चेहरे के दाग-धब्बों पर अप्लाई करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
मुलैठी और दूध
चेहरे की चमक और रंगत साफ करने के आप मुलैठी और दूध फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मुलैठी पाउडर में दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे स्किन टोन बेहतर होगी।
मुलैठी और एलोवेरा
एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में मुलैठी और एलोवेरा का फेस पैक आपको पिंपल और रेडनेस की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।
Latest Lifestyle News