Orange benefits for oily skin: ऑयली स्किन वाले लोग अक्सर कई सारी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों की स्किन में एक्ने की समस्या होती है, कई सारे दाग-धब्बे होते हैं और स्किन की दिक्कतें बढ़नी लगती हैं। तो, ऐसे लोगों के लिए संतरा कई प्रकार से काम कर सकता है। दरअसल, संतरे में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीएलर्जिक गुण होते हैं। ये तमाम चीजें स्किन के लिए अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। इसके अलावा भी ऑयली स्किन वालों के लिए संतरा इस्तेमाल करने और इसे लगाने के कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
ऑयली स्किन वालों के लिए संतरा-Orange benefits for oily skin in hindi
1. एक्ने कम करता है संतरे का जूस
ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए संतरे का जूस कई प्रकार से काम कर सकता है। ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि स्किन में बैक्टीरिया को पनपने और बढ़ने से रोकता है। इसकी वजह से एक्ने की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। तो, संतरे का जूस लें और इसे कॉटन की मदद से अपनी स्किन पर लगाएं। कुछ देर छोड़ दें और ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
Image Source : socialOrange for oily skin
2. संतरे के छिलके से बनाएं स्क्रब
संतरे के छिलके से बना स्क्रब स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। ये स्क्रब आपके पोर्स में जाकर इनमें जमा गंदगी और ऑयल को साफ कर सकता है। इसके अलावा ये आपकी स्किन से हील करने में मदद कर सकता है। तो, संतरे के छिलके को पीस कर इसका पाउडर बना लें, इसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर मिलाएं और गुलाब जल मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। ये आपको दमकती स्किन पाने में मदद कर सकता है।
3. चेहरे को नमी पहुंचाता है संतरा
अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो आप संतरे को एक स्किन मिस्ट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि संतरे के जूस में थोड़ा सा एलोवेरा जूस मिलाएं और इसे अपनी स्किन पर छिड़क लें। रोजाना रात में ये काम करना आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। तो, ऑयली स्किन वाले संतरे का इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News