1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्विनोआ (Quinoa) क्या है? पेट की चर्बी कम करने वाले इसे क्यों खाते हैं

क्विनोआ (Quinoa) क्या है? पेट की चर्बी कम करने वाले इसे क्यों खाते हैं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 10, 2023 08:21 am IST,  Updated : Aug 10, 2023 08:21 am IST

Quinoa for weight loss: वजन घटाने वाले क्विनोआ खूब खाते हैं। उनका मानना है कि ये वेट लॉस में तेजी से काम करता है। लेकिन, क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Quinoa- India TV Hindi
Quinoa Image Source : SOCIAL

क्विनोआ क्या है: क्विनोआ (Quinoa) एक हाई फाइबर अनाज है। यह प्रोटीन, फोलेट और मैग्नीशियम सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये दिखता कैसा है और कहां पैदा होता है। तो, इसे ऐसे समझें कि ये सामक के चावल जैसा या रामदाना जैसा दिखता है बस इसमें बिलकुल भी ग्लूटेन नहीं होता। लोग इसे दलिया की तरह पकाकर खाते हैं। सबसे ज्यादा इसे खाने वाले जीरो फीगर वाले लोग होते हैं जो कि अपने शरीर में तेजी से फैट लॉस करना चाहते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि फैट पिघलाने में ये कैसे मदद कर सकता है। तो, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

बैली फैट कम करने के लिए क्विनोआ-How quinoa is beneficial for weight loss in hindi

1. फाइबर से भरपूर है

क्विनोआ में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स के अनुसार, इसका फाइबर कब्ज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और डायवर्टीकुलोसिस जैसी कई बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकता है। अब वेट लॉस की बात करें तो, फाइबर से भरपूर ये आहार,  लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है जिससे भोजन का कुल सेवन कम हो जाता है। इससे वजन नहीं बढ़ता। 

quinoa_for_weight_loss
Image Source : SOCIALquinoa_for_weight_loss

इस फल का नाम और स्वाद दोनों है आम जैसा, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से है भरपूर

2. ग्लूटेन फ्री है क्विनोआ

क्विनोआ प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री भी है और अगर किसी को सीलिएक रोग जैसी ग्लूटेन सेंसिटिविटी है तो उसके लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें स्टार्च भी नहीं होता है जिससे शरीर में फैट तो नहीं बढ़ता पर कैलोरी जरूर बर्न होने लगती है। इसलिए जो लोग फैट बर्न कर रहे होते हैं वो रेगुलर अपनी डाइट में क्विनोआ को शामिल करते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हो सकते हैं हार्ट अटैक के शिकार, एक्सपर्ट की बात मानें ये 4 लोग जरूर करवाएं Cholesterol test

बैली फैट कम करने के लिए क्विनोआ कैसे खाएं?

बैली फैट कम करने के लिए क्विनोआ को आप कई प्रकार से खा सकते हैं। आपको करना ये है कि क्विनोआ को दलिया की तरह बनाकर खाना है। इसके अलावा आप कुछ फल और सब्जियों के साथ भी इसे बनाकर खा सकते हैं। साथ ही टोफू और पनीर के साथ भी आप इसे बना सकते हैं जो कि इसे हाई प्रोटीन वाला फूड बनाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल