1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बारिश में स्किन हो गई है बेजान, तो घर पर तैयार करें ये नेचुरल टोनर, लौट आएगा ग्लो

बारिश में स्किन हो गई है बेजान, तो घर पर तैयार करें ये नेचुरल टोनर, लौट आएगा ग्लो

बारिश के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इस मौसम में चेहरे का नूर भी कम हो जाता है। ऐसे में चेहरे का खोया नूर वापस पाने के लिए आप घर पर नेचुरल टोनर तैयार कर सकते हैं।

बारिश में स्किन हो गई है बेजान, तो घर पर तैयार करें ये नेचुरल टोनर- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बारिश में स्किन हो गई है बेजान, तो घर पर तैयार करें ये नेचुरल टोनर

बारिश के मौसम में हवा में उमस बहुत बढ़ जाती है। इस वजह से त्वचा चिपचिपी, बेजान और सुस्त नजर आने लगती है। मानसून में चेहरे का खोया हुआ ग्लो वापस लाने और स्किन को तरोताजा रखने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ नेचुरल टोनर की मदद से आप चेहरे का खोया नूर वापस पा सकते हैं। बाजार के केमिकल युक्त टोनर की जगह आप घर पर ही आसानी से ये 3 नेचुरल टोनर तैयार कर सकते हैं। 

1. खीरा और पुदीना टोनर 
मानसून में ऑयली स्किन वालों को पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल की समस्या ज्यादा होती है। खीरा त्वचा को ठंडक देता है और पुदीना बैक्टीरिया से लड़ता है। इसके लिए एक छोटे खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियों को थोड़े से पानी में उबालें और पानी को ठंडा कर छान लें। खीरे के रस और पुदीने के पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। यह टोनर पोर्स को टाइट करता है और चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल कर तुरंत ग्लो लाता है।

2. गुलाब जल और ग्लिसरीन टोनर
अगर बारिश के मौसम में भी आपकी त्वचा ड्राई और बेजान लगती है, तो यह टोनर आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इसके लिए आधा कप गुलाब जल लें। इसमें एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह हिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। गुलाब जल त्वचा का pH लेवल बैलेंस करता है और ग्लिसरीन नमी को लॉक करती है, जिससे चेहरा एकदम हाइड्रेटेड और चमकदार दिखता है।

3. ग्रीन टी और एलोवेरा टोनर
बारिश के पानी या उमस से चेहरे पर रैशेज या दाने हो जाते हैं। ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हील करते हैं। एक कप पानी में एक ग्रीन टी बैग उबालें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसमें दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। यह टोनर चेहरे की सूजन और रेडनेस को कम करता है और बेजान त्वचा में नई जान फूंक देता है।

Latest Lifestyle News