1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को बनाना चाहते हैं नेचुरली काला, तो चाय की पत्ती से धोना शुरू करें बाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा कमाल

बालों को बनाना चाहते हैं नेचुरली काला, तो चाय की पत्ती से धोना शुरू करें बाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा कमाल

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jul 02, 2026 02:20 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 02:20 pm IST

आज के समय में लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह से स्ट्रेस, गलत कान-पान। लेकिन चाय पत्ती का इस्तेमाल कर आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं।

बालों को बनाना चाहते हैं नेचुरली काला, तो चाय की पत्ती से धोना शुरू करें बाल- India TV Hindi
बालों को बनाना चाहते हैं नेचुरली काला, तो चाय की पत्ती से धोना शुरू करें बाल Image Source : MAGNIFIC

आज के समय में गलत खान-पान, प्रदूषण और तनाव के कारण कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक आम समस्या बन चुका है। लोग इन सफेद बालों को छुपाने के लिए मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले हेयर कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं। ये केमिकल तुरंत तो आपके बाल काले कर देते हैं, लेकिन लंबे समय में ये आपके बालों को रूखा, बेजान और और भी ज्यादा सफेद बना देते हैं। अगर आप बिना किसी नुकसान के अपने बालों को नेचुरली काला और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद चाय की पत्ती इसका सबसे बेहतरीन इलाज है। आइए जानते हैं कि चाय की पत्ती बालों के लिए क्यों वरदान है और इसका इस्तेमाल कैसे करें। 

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है चाय की पत्ती?

चाय की पत्ती में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, टैनिन और कैफीन पाए जाते हैं। चाय की पत्ती में मौजूद टैनिन बालों को एक गहरा प्राकृतिक रंग देता है, जिससे सफेद बाल धीरे-धीरे छुपने लगते हैं। इसका कैफीन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और नए बाल उगते हैं। इसके अलावा यह बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर का काम करती है, जिससे बालों में गजब की शाइन आती है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

सामग्री

  • 2 से 3 चम्मच चाय की पत्ती
  • 2 कप पानी

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • एक बर्तन में दो कप पानी लें और उसमें चाय की पत्ती डालकर अच्छी तरह उबालें।
  • इसे तब तक उबलने दें जब तक कि पानी आधा न रह जाए और उसका रंग गहरा काला/भूरा न हो जाए।
  • अब गैस बंद कर दें और इस पानी को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद पानी को छान लें।
  • अपने बालों को नॉर्मल शैम्पू से धोने के बाद, इस तैयार चाय पत्ती के पानी को अपने स्कैल्प और बालों पर डालें।
  • इससे 5 मिनट तक हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें और 15-20 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल