1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सफेद बालों को काला बनाने के लिए आजमाए आयुर्वेदिक उपाय, वो भी बिना किसी केमिकल के

सफेद बालों को काला बनाने के लिए आजमाए आयुर्वेदिक उपाय, वो भी बिना किसी केमिकल के

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jun 25, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 01:04 pm IST

अगर आप भी घर पर बिना केमिकल के सफेद बालों को काला करना चाहते हैं तो इस बेहतरीन नुस्खे को आज़माए

सफेद बाल काले करने के उपाय- India TV Hindi
सफेद बाल काले करने के उपाय Image Source : UNSPLASH

बालों को कलर करने के लिए लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले ज़्यादातर एयर डाई में केमिकल का इस्तेमाल होता है जो बालों को जड़ से कमजोर बनाते हैं। कई केसेस में स्कैल्प में एलर्जी रिएक्शन भी होने लगता है। लेकिन इसके बाद भी सही जानकारी नहीं होने की वजह से बालों को काला करने के लिए ज़्यादातर लोग केमिकल वाला डाई ही यूज़ करते हैं। ऐसे में डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने यू ट्यूब पेज पर एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा शेयर किया है जिसके इस्तेमाल से आप बिना किसी केमिकल के अपने बालों को काला कर सकते हैं। साथ ही यह प्रोसेस बालों को हेल्दी भी बनाता है। चलिए जानते हैं वे नुस्खें कौन से हैं?

केमिकल वाले हेयर डाई क्यों है नुकसानदायक?

जो लोग केमिकल वाले डाई का इस्तेमाल करते हैं उनके बाल धीरे धीरे पतले होने लगते हैं और बालों के सफेद होने की स्पीड बढ़ जाती है। दरअसल, ज़्यादातर  हेयर डाई में अमोनिया पाया जाता है जो बालों के नेचुरल कलर को फेड कर देता है। और बालों के केराटिन प्रोटीन को भी डैमेज करता है। इस वजह से बाल काले तो होते हैं लेकिन साथ में वे डैमेज और ब्रिटल भी हो जाता है।

इस घरेलू नुस्खें का करें इस्तेमाल:

बालों को सफेद होने से रोकने और उन्हें जड़ से मजबूत बनाने के लिए आप हीना पाउडर, भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हीना पाउडर बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है इसमें लोसन (lawsone) नामक एक पिगमेंट पाए जाते हैं जो आपके बालों में कलर बनाता है। वहीं, भृंगराज पाउडर बालों को सफेद होने से रोकता है। हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

तीन चम्मच हीना पाउडर और एक चम्मच भृंगराज पाउडर का लें और इन्हें लोहे की कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसमें पानी डालकर इसका स्मूथ पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसे प्लास्टिक से ढककर पूरी रात के लिए छोड़ दें। लोहे की कड़ाही इस्तेमाल करने से बालों को ब्लैक कलर मिलता है। अब अगली सुबह इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और दो से तीन घंटे के बाद अपने बालों को धोएं। इससे आपको ब्लैक हेयर मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल