1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रुसी की समस्या से आप भी हैं परेशान तो आज़माए ये नुस्खे, लगातार इस्तेमाल से डैंड्रफ होगा कंट्रोल

रुसी की समस्या से आप भी हैं परेशान तो आज़माए ये नुस्खे, लगातार इस्तेमाल से डैंड्रफ होगा कंट्रोल

अगर आपके सिर में भी बहुत ज़्यादा डैंड्रफ की समस्या हो गयी है तो उसे दूर करने के लिए आप डॉक्टर द्वारा बताए गए इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रूसी का इलाज,- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC रूसी का इलाज

डैंड्रफ हमेशा ड्राई और खुश्क त्वचा से नहीं होता है। बल्कि कई बार यह परेशानी जो तेल आप ड्रायनेस की समस्या को दूर करने के लिए लगा रहे हैं उसकी वजह से हो सकता है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि डैंड्रफ मालासेज़िया नामक फंगस की ओवर ग्रोथ की वजह से होता है। यह फंगस आपके स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को खाता है और इसी वजह से डैंड्रफ की समस्या शुरू होती है। डॉक्टर ज़ैदी बता रहे हैं कि रुसी की समस्या को दूर करने के लिए आपको कौन से नेचुरल नुस्खे आज़माने चाहिए?

डैंड्रफ को दूर करने के लिए इन नुस्खों को आज़माए

  • मेथी दाना पेस्ट: मेथी में नेचुरल एंटी फंगल और सूदिंग प्रोपटीज़ होती है जो कि मालासेज़िया फंगस को कंट्रोल करने में फायदेमंद होती है। साथ ही बालों को जड़ से मजबूत बनाती है। दो चम्मच मेथी दाना रात भर पानी में भिगोए दें। सुबह इसी पानी के साथ इसे पीस दें और फिर अपने स्कैल्प सहित बालों में लगाएं। तीस मिनट बाद अपने बालों को धोएं। हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करें। इसे तीन से चार हफ़्तों तक नियमित इस्तेमाल करें।

  • एप्पल साइडर विनेगर: एप्पल साइडर विनेगर का सेवन सिर्फ वेट लॉस के लिए ही नहीं किया जाता है। बल्कि यह बालों से रुसी को भी हटाने में मदद करता है। दरअसल, स्कैल्प का नेचुरल पीएच है हल्का एसिडिक होता है। लेकिन जब ये पीएच बैलेंस बिगड़ता है तब डैंड्रफ की समस्या बढ़ती है। ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर आपके स्कैल्प के उस पीएच बैलेंस को वापस से रिस्टोर करें में मदद करता है। एक बाउल में एक चम्मच पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और फिर इसे जड़ों सहित बालाओं में लगाएं और कुछ समय बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धोएं। इस बात का ध्यान रखें कि एप्पल साइडर विनेगर हमेशा डाइल्यूट कर के ही इस्तेमाल करें।

  • नीम का पानी: नीम एक असरदार नेचुरल एंटी फंगल एजेंट है। नीम का पानी डैंड्रफ कम करने में बेहद असरदार है। नीम की पत्तियों को पानी में डालकर उबालें और जब पानी एकदम गुनगुना हो जाए तब उसे अपने बालों में इस्तेमाल करें। हालांकि, यह असर दिखने में समय ले सकती है लेकिन इससे फायदा ज़रूर होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

Latest Lifestyle News