1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शैंपू की जगह रीठा से धोएं बाल, डैंड्रफ और हेयर फॉल की होगी परमानेंट छुट्टी, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

शैंपू की जगह रीठा से धोएं बाल, डैंड्रफ और हेयर फॉल की होगी परमानेंट छुट्टी, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 12, 2026 10:04 am IST,  Updated : May 12, 2026 10:04 am IST

बालों का झडना और हेयर फॉल इन दिनों बहुत कॉमन प्रॉब्लम बन चुका है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग शैंपू और भी कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसकी जगह रीठा का इस्तेमाल बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। ऐसे में यहां जान लें बालों पर रीठा लगाने से क्या होता है।

बालों में रीठा लगाने से क्या होता है?- India TV Hindi
बालों में रीठा लगाने से क्या होता है? Image Source : CANVA

आज के समय में प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स के अत्यधिक इस्तेमाल से बालों की समस्याएं आम हो गई हैं। डैंड्रफ और हेयर फॉल दो ऐसी समस्याएं हैं जिनसे लगभग हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है। बाजार में मिलने वाले महंगे शैंपू अक्सर कुछ समय तक लाभ तो देते हैं, लेकिन उनमें मौजूद सल्फेट और पैराबेंस बालों के नेचुरल ऑयल को खत्म कर उन्हें जड़ों से कमजोर बना देते हैं। ऐसे में रीठा का इस्तेमाल बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह एक नेचुरल क्लींजर है जो बालों को बिना नुकसान पहुंचाए बालों को मजबूत बनाता है। रीठा आयुर्वेद में सदियों से बालों और त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं बालों के लिए रीठा कितना फायदेमंद है और इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। 

बालों के लिए रीठा के फायदे

नेचुरल क्लींजर
रीठा में 'सैपोनिन' होता है, जो पानी के संपर्क में आने पर नेचुरल झाग बनाता है। यह सिर की गंदगी और एक्सट्रा ऑयल को गहराई से साफ करता है।

डैंड्रफ से छुटकारा 
इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह स्कैल्प के संक्रमण को दूर कर डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में सहायक है। 

हेयर फॉल करे कंट्रोल
रीठा बालों की जड़ों को पोषण देता है। जब बाल जड़ों से मजबूत होते हैं, तो टूटना अपने आप कम हो जाता है।

बालों में चमक और मजबूती
केमिकल वाले शैंपू बालों को रूखा बना देते हैं, जबकि रीठा बालों की प्राकृतिक चमक को बरकरार रखता है।

रीठा इस्तेमाल करने का सही तरीका

सामग्री

  • 5-6 रीठा के दाने
  • 5-6 सूखे आंवले
  • 5-6 शिकाकाई के टुकड़े

रात के समय एक लोहे की कड़ाही या किसी बर्तन में इन तीनों चीजों को एक गिलास पानी में डालकर छोड़ दें। अगली सुबह इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। जब पानी ठंडा हो जाए, तो हाथों से रीठा और बाकी चीजों को अच्छी तरह मसल लें ताकि उनका सारा तत्व पानी में आ जाए। अब इस घोल को एक मलमल के कपड़े या छलनी से छान लें। आपका नेचुरल शैंपू तैयार है।

कैसे करें इस्तेमाल?
बालों को सादे पानी से गीला करें। फिर रीठा के घोल को स्कैल्प पर डालें और हल्के हाथों से मसाज करें। ध्यान रहे, इसमें केमिकल शैंपू जैसा बहुत ज्यादा झाग नहीं बनेगा, लेकिन यह सफाई पूरी करेगा। 5 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल