प्रियंका चोपड़ा की तरह बेदाग और ग्लोइंग त्वचा पाना कई लोगों की चाहत होती है। प्रियंका अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। प्रियंका महंगे स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स पर नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों पर बहुत भरोसा करती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी स्किन की देखभाल के लिए देसी नुस्खे अपनाती हैं। जिन्हें आप भी आसानी से अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं। फैंस उनकी ग्लो करती त्वचा का राज जानना चाहते हैं। ऐसे में अब उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया है कि उनकी दमकती त्वचा का राज क्या है। उन्होंने बताया है कि प्रियंका स्किन की देखभाल के लिए आसान घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। वो अपनी स्किन की देखभाल के लिए आसान घरेलू उबटन का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं उबटन बनाने का तरीका।
उबटन बनाने के लिए सामग्री
- दो चम्मच बेसन
- एक चम्मच मलाई
- एक चम्मच दही
- एक चुटकी हल्दी
- जरूरत के अनुसार ठंडा दूध
उबटन बनाने का तरीका
इस उबटन को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच मलाई, एक चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी और ठंडा दूध डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसमें मौजूद बेसन गंदगी हटाने में मदद करता है। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को ब्राइट बनाता है जबकि मलाई स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। वहीं हल्दी के एंटीसेप्टिक गुणों पिंपल्स और सूजन को कम करने में मदद करती है।
लगाने का तरीका
सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे सूखने दे, जब ये सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा रगड़कर न धोएं, इससे चेहरा छिल सकता है।
किन बातों का रखें ध्यान
फेयर स्किन वाले लोग इसमें हल्दी की मात्रा को कम रखें। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें, इससे चेहरे पर सुनहैरा ग्लो आएगा। इस उबटन का इस्तेमाल करने से चेहरा साफ होता है साथ ही स्किन मुलायम भी होती है।
Latest Lifestyle News