1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे से जल्दी पिघल जाता है मेकअप? चेहरे पर रोजाना लगाएं ये चीज, Heavy Makeup घंटों तक रहेगा सेट

चेहरे से जल्दी पिघल जाता है मेकअप? चेहरे पर रोजाना लगाएं ये चीज, Heavy Makeup घंटों तक रहेगा सेट

अगर मेकअप के बाद आपका मेकअप भी पानी की तरह कुछ ही घंटों में बहने लगता है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस नुस्खें का इस्तेमाल कर सकते हैं

मेकअप पिघलने से कैसे बचाएं,- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH मेकअप पिघलने से कैसे बचाएं

कितना भी अच्छा मेकअप कर लो अगर आपकी स्किन डल, बेजान, पिग्मेंटेड और ओपन पोर्स वाली है तो कुछ ही घंटों में मेकअप खराब हो आता है। इस वजह से स्किन फ्लॉलेस की जगह और भद्दी दिखने लगती है। अगर आपके साथ भी यह दिक्कत है तो यह लेख आपके लिए है। फ़ूड कंटेंट क्रिएटर और एंटरप्रेन्योर पूनम देवनानी ने अपने यू ट्यूब चैनल पर आइस क्यूब का बेहतरीन ब्यूटी हैक्स शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि कैसे आप डल और बेजान स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बना सकते हैं।

डल और बेजान स्किन के लिए इन टिप्स के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

डल और बेजान स्किन के लिए आप टमाटर नींबू, खीरा, संतरा, आलू, फिटकरी जैसी किचेन में पाई जाने वाली चीजों का इस्तेमाल करें। टमाटर को घिसकर उसका जूस निकाले लें। टमाटर का जूस स्किन को नेचुरली ग्लो देता है। टमाटर के बाद आप संतरे का जूस भी निकाल लें। इसमें मौजूद विटाइन सी स्किन को नेचुरली ग्लो देता है। खीरा स्किन को ठंडक देने के साथ हमेशा हाइड्रेटेड रखता है। आप उसका जूस भी निकाल लें। नींबू ऑयली और स्किन की डलनेस को कम करने में मददगार है। आप इसका जूस भी निकाल लें। आलू डार्कनेस और पफीनेस को कम करता है और स्पॉट्स को हटाता है। आप इसका भी जूस भी निकाल लें। अब एक आइस ट्रे में आप इन सभी जूस को अलग अलग भर दें। सभी जूस में आपको थोड़ा थोड़ा पीने वाला पानी भी डालें। अब फिटकरी का एक टुकड़ा लें और उसे कूटकर उसका पाउडर बना लें। अब उसमें पानी डालें और इस मिश्रण को भी आइस क्यूब ट्रे में डालें।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस आइस क्यूब को फ्रीजर में डालें कर उसे फ्रिज होने दें। जब ये एकदम बर्फ बन जाए तब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मेकअप करने से पहले हमेशा इस आइस क्यूब का इस्तेमाल अपने चहेरे पर करें। इससे न केवल स्किन हाइड्रेटेड होती है बल्कि ओपन पोर्स भो बंद होता है। मेकअप से पहले इन आइस क्यूब का इस्तेमाल करने से मेकअप घंटों तक खराब नहीं होता है साथ ही स्किन के दाग धब्बे भी हल्के होते हैं

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News