1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आप भी हैं बनारसी साड़ियों की दीवानी तो अनीता डोंगरे के इन खूबसूरत डिजाइन्स पर डालें एक नजर, कलेक्शन में करें शामिल

आप भी हैं बनारसी साड़ियों की दीवानी तो अनीता डोंगरे के इन खूबसूरत डिजाइन्स पर डालें एक नजर, कलेक्शन में करें शामिल

अगर आपको भी हर बड़े मौके पर बनारसी साड़ियों को पहनना पसंद है तो अपनी अलमारी में अनीता डोंगरे द्वारा स्टाइल की गई इन बनारसी साड़ियों के कलेक्शन को ज़रूर देखें

बनारसी साड़ी डिजाइन्स- India TV Hindi
Image Source : ANITA DONGARE बनारसी साड़ी डिजाइन्स

बनारसी साड़ियां अपनी बेहतरीन डिजाइन, कलर और रॉयल लुक के लिए जानी जाती है। यह एकलौती ऐसी साड़ी है जो हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद में शुमार की जाती हैं। अगर आप भी अपने साड़ी कलेक्शन में बनारसी साड़ियों की बेहतरीन डिजाइन्स शामिल करना चाहती हैं, तो अनीता डोंगरे के इन साड़ी डिजाइन्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

इन बनारसी साड़ी को अपने वॉडरोब में करें शामिल

Image Source : ANITA DONGAREबनारसी साड़ी डिजाइन्स

रॉयल ब्लू रंग की इस चंदेरी सिल्क फैब्रिक की बनारसी साड़ी हर महिला के वार्डरोब में होनी चाहिए। इस साड़ी के किनारों पर जियोमेट्रिक एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर है और पल्लू में बनारसी स्टाइल की ज़री की चौड़ी बॉर्डर दी गई है। वहीँ, ब्लाउज़ पर साड़ी के बॉर्डर से मेल खाता हुआ सुनहरे जाल का हैवी डिज़ाइन बना है। यह आउटफिट एक बेहद रॉयल लुक देता है, जो शादी, रिसेप्शन, के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

Image Source : ANITA DONGAREबनारसी साड़ी डिजाइन्स

ऑलिव शेड में की इस साड़ी को सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है। इस साड़ी पर बनारसी ज़री के छोटे बूटे बने हैं और वहीँ पल्लू के बॉर्डर पर ज़र्दोज़ी, रेशम के धागे, सीक्विन्स का बहुत ही हैवी एम्ब्रॉयडरी है। पालू के किनारों पर टसल्स लगे हैं। ब्लाउज़ की नेकलाइन और स्लीव्स के बॉर्डर पर साड़ी से मैचिंग ज़र्दोज़ी और सीक्विन्स वर्क का काम है। यह साड़ी को आप घर में पूजा पाठ के अलावा शादी ब्याह में भी पहनकर जा सकती हैं।

Image Source : ANITA DONGAREबनारसी साड़ी डिजाइन्स

चटक पिंक शेड में बनी सिल्क फैब्रिक की यह हेवी साड़ी तो हर नवविवाहित के पास होनी चाहिए। इस साड़ी का पैटर्न नई दुल्हनों पर खूब फबता है। साथ ही आजकल यह खूब ट्रेंड में भी है। इस साड़ी के पूरे फैब्रिक पर फ्लोरल डिज़ाइन है जिसपर सुनहरे ज़री वर्क का काम है। साड़ी के पल्लू और किनारों पर चौड़ा और हैवी ज़री, गोटा-पत्ती और एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर दिया गया है। अगर आप अपनी सगाई में साड़ी पहनना चाहती हैं तो मनीष मल्होत्रा के इन खूबसूरत डिजाइन्स से इंस्पिरेशन लें सकती हैं

Image Source : ANITA DONGAREबनारसी साड़ी डिजाइन्स

अगर आप अपनी शादी या रिसेप्शन में बनारसी साड़ी पहनना चाहती हैं तो कुछ इस तरह की चटक लाल रंग की सिल्क जॉर्जेट ब्राइडल साड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस साड़ी के पूरे लाल फैब्रिक पर गोल्डन ज़री की बूटियाँ बनी हैं। वहीं, पल्लू पर बनारसी काम है। ब्लाउज़ पर एम्ब्रॉयडरी, ज़र्दोज़ी और सीक्विन्स का बहुत ही हैवी काम किया गया है।

Image Source : ANITA DONGAREबनारसी साड़ी डिजाइन्स

अगर आप लाल, गुलाबी या नीले रंग की बनारसी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो यह बाटल ग्रीन बनारसी साड़ी आपके लिए परफ्केट है। इस साड़ी के पूरे फैब्रिक पर बारीक सुनहरी ज़री की बूटियाँ बनी हैं। वही, ब्लाउज़ को प्लेन सिल्क फैब्रिक में मिनिमल और एलिगेंट लुक दे रहा है

Latest Lifestyle News